फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Eleven cow shelters were allotted to an NGO in collusion with the official.

Budaun News: बाबू की मिलीभगत से एक एनजीओ को दी गई थीं 11 गोशालाएं

Wed, 30 Sep 2026 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Eleven cow shelters were allotted to an NGO in collusion with the official.
बदायूं। अभिगांव और ब्यौर की गोशाला में गोवंशों की मौत का मामला सामने आने के बाद पशुपालन विभाग में तैनात रहा बाबू चर्चा में है। कई सालों से बाबू पशुपालन विभाग बरेली में मूल तैनाती होने के बावजूद यहां बदायूं में अटैच रहा। बाबू के कारनामे का भंडाफोड़ होने से पहले अधिकारियों ने बिना कार्रवाई उसे 15 दिन पहले ही बदायूं से रिलीव कर बरेली भेज दिया था।
विज्ञापन

विभाग में चर्चा है कि बाबू के जरिये ही एनजीओ को गोशालाएं देने की कहानी लिखी गई। दानवीर जनकल्याण समिति को 11 गोशालाओं के संचालन की जिम्मेदारी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका बाबू की ही बताई जा रही है। एनजीओ संचालक दानवीर यादव ने अन्य जानने वालों के नाम पर एनजीओ बनाकर खुद ही गोशालाओं का संचालन शुरू किया था।
विज्ञापन

बाबू की मूल तैनाती बरेली में होने के बाद भी सांठगांठ कर वह लंबे समय बदायूं में टिका रहा। जब अधिकारियों को उसकी करतूतों की भनक लगी तो अपनी गर्दन बचाने के लिए उसे रिलीव कर दिया गया। सूत्रों के मुताबिक, बाबू पूर्व में तैनात रहे एक मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी का ज्यादा मुंह लगा था। बताते हैं कि घटना से दो दिन पहले विकास भवन में बाबू को देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बाबू को 15 दिन ही पहले रिलीव कर बरेली भेज दिया गया था। विकास भवन क्यों आया, इसकी जानकारी नहीं है। - डॉ. प्रेम सिंह, सीवीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed