{"_id":"6abc1cd6480627a8b10c9150","slug":"two-bikes-collide-in-front-of-the-head-post-office-delivery-boy-dies-badaun-news-c-123-1-bdn1038-174326-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मुख्य डाकघर के सामने दो बाइकों की भिड़ंत, डिलीवरी बॉय की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मुख्य डाकघर के सामने दो बाइकों की भिड़ंत, डिलीवरी बॉय की मौत
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में मुख्य डाकघर के सामने सोमवार देर रात तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से डिलीवरी बॉय हेमेंद्र पटेल (30) की मौत हो गई।
उझानी कोतवाली क्षेत्र के गुराई गांव निवासी हेमेंद्र पटेल एक कंपनी में डिलीवरी का काम करते थे। सोमवार रात वह काम खत्म करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान मुख्य डाकघर के सामने से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद हेमेंद्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने घायल हेमेंद्र को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। हेमेंद्र की मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों के मुताबिक, वह परिवार की आजीविका का मुख्य सहारा थे। उनकी मौत के बाद पत्नी और मासूम बेटी समेत मां और बहन के सामने घर चलाने की बड़ी जिम्मेदारी आ गई है।
एएसपी सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि बाइक और उसके चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।