{"_id":"6aac2e948bd68d91520231a3","slug":"two-malaria-positive-cases-were-found-in-manva-village-badaun-news-c-123-1-sbly1001-173365-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मनवा गांव में दो मलेरिया पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मनवा गांव में दो मलेरिया पॉजिटिव मिले
विज्ञापन
मनवा शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण करती टीम। संवाद
सैदपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुखार और मलेरिया की रोकथाम को लेकर मनवा गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में 75 लोगों की जांच कर उन्हें दवाएं वितरित की गईं। साथ ही ग्रामीणों को ओआरएस के पैकेट भी दिए गए।
वजीरगंज क्षेत्र के गांव मनवा में 75 लोग दवाएं लेने के लिए पहुंचे। जांच के दौरान दो लोगों की मलेरिया रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके अलावा 22 लोग बुखार से पीड़ित मिले। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुखार से पीड़ित मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं दीं।
मलेरिया पॉजिटिव मिले मरीजों को भी उपचार उपलब्ध कराया गया। शिविर में डॉ. संजय यादव, जेबा कमाल, शैलेंद्र कुमार सिंह, युवराज सिंह, पूनम, प्रशांत कुमार आदि मौजूद रहे।