{"_id":"666f80ff7f628cbfd80ccc98","slug":"two-lakh-people-facing-tripping-and-power-cuts-in-summer-badaun-news-c-123-1-sbly1002-120605-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: गर्मी में ट्रिपिंग और बिजली कटौती झेल रहे दो लाख लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: गर्मी में ट्रिपिंग और बिजली कटौती झेल रहे दो लाख लोग
Mon, 17 Jun 2024 05:49 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Mon, 17 Jun 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। रविवार को ट्रिपिंग और कटौती से लोगों का जीना दुश्वार हो गया। इससे दो लाख से अधिक लोग सीधे तौर पर प्रभावित हुए।
शहर के स्टेशन रोड पर एसी और पंखों से पर्याप्त कूलिंग नहीं मिल सकी, क्योंकि ट्रिपिंग और वोल्टेज कम रहे। सिविल लाइंस और मधुबन कालोनी के साथ शहर के कई हिस्सों में ट्रिपिंग से पचास हजार से अधिक लोगों ने पसीना बहाया। इससे भी खराब स्थिति उसैहत कस्बे की रही। करीब 35 हजार लोगों को रविवार की छुट्टी का कोई मतलब नहीं रह गया। न घरेलू काम निपट सके न ही मनोरंजन के लिए टीवी चला।
सुबह छह बजे से दोपहर एक बजे तक मात्र तीन घंटे बिजली मिली। आसफपुर सब स्टेशन से जुड़े दबतोरी के लिए 18 घंटे का शेड्यूल लागू है लेकिन लेकिन गर्मी में 14-15 घंटे आपूर्ति का औसत है। क्षेत्र के 24 गांवों के 25 हजार से अधिक लोग परेशान हैं। स्थानीय अभियंता ओवरलोडिंग की बात कह रहे हैं। उपभोक्ताओं कहना है कि जब ओवरलोडिंग थी तो फिर ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि सर्दी के दिनों में क्यों नहीं की गई। जेई विनोद का कहना है कि ओवरलोडिंग से ट्रिपिंग और कटौती हो रही है। जब एग्रीकल्चर फीडर चलाते हैं तो उसैहत की आपूर्ति करनी पड़ती है। अगर उसैहत को देते हैं तो एग्रीकल्चर फीडर बंद करना पड़ता है। ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी मिलने पर काम होगा।
दहगवां के 60 गांवों में पांच घंटे तक रही बिजली फेल
दहगवां। दहगवां के सब स्टेशन से जुड़े 60 गांव कि बिजली पांच घंटे तक ठप रही। पचास हजार लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। लोगों ने बताया कि सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक आपूर्ति नहीं मिली। जेई रजनीश कुमार ने बताया की रविवार को सुबह से तेज हवा चल रही थीं, जिसके कारण आपूर्ति बंद रखी गई। संवाद