फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two high school students arrested for raping a mentally retarded girl

Budaun News: मानसिक मंदित किशोरी से दुष्कर्म में हाईस्कूल के दो छात्र गिरफ्तार

Mon, 11 Mar 2024 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Two high school students arrested for raping a mentally retarded girl
सहसवान। कोतवाली क्षेत्र में एक मानसिक मंदित किशोरी से दुष्कर्म करने वाले दोनों आरोपियों को रविवार सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी नाबालिग हैं और वह हाईस्कूल के छात्र हैं। कोतवाली पुलिस ने उन्हें बाल सुधार गृह भेजा है।
विज्ञापन

मामला दो मार्च का है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला का कहना है कि उसकी 13 वर्षीय बेटी मानसिक रूप से बीमार है। वह दो मार्च को गांव के मंदिर पर चल रहे भंडारे में दावत खाने गई थी। तभी गांव के ही दो लड़के उसे पकड़कर मंदिर के पीछे एकांत स्थान पर ले गए। उसका आरोप है कि दोनों लड़कों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में धमकी देकर मौके से भाग गए।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस मामला दबाए रही और उन्हें पांच दिन तक गिरफ्तार नहीं किया। जब उन्हाेंने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। तब शनिवार रात दोनों पकड़ लिए गए। पुलिस के मुताबिक- दोनों आरोपी नाबालिग हैं। वह हाईस्कूल में पढ़ते हैं। इंस्पेक्टर सौरभ सिंह ने बताया कि दोनों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। मामले की विवेचना कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed