{"_id":"6513be87f3df25a74b070a77","slug":"two-girls-of-badaun-got-married-to-each-other-photo-viral-on-facebook-2023-09-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Love Marriage: शादीशुदा महिला ने पति को छोड़ युवती से मंदिर में की शादी, ऐसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Love Marriage: शादीशुदा महिला ने पति को छोड़ युवती से मंदिर में की शादी, ऐसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी
Wed, 27 Sep 2023 12:25 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 27 Sep 2023 12:25 PM IST
सार
बदायूं से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शादीशुदा महिला ने लड़की से मंदिर में शादी कर ली। दोनों साथ में एक कपड़े की दुकान में काम करती थीं। यहां से दोस्ती हुई। इसके बाद दोनों के बीच प्यार हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बदायूं में अजब मामला सामने आया है। दातागंज कोतवाली क्षेत्र में दो लड़कियों ने शादी कर ली। दोनों ने एक दूसरे को जयमाला पहनाई। एक लड़की ने दूसरी लड़की की मांग भरी। इसके बाद अपनी शादी के फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर दीं। तस्वीरों को देखकर उनके परिवार वाले हैरान रह गए।
शादी के बाद दोनों लड़कियां लापता हैं। परिवार वाले उनकी खोजबीन कर रहे हैं। दोनों लड़कियां कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग गांव की रहने वाली हैं। उनमें एक लड़की 20 साल है। इसकी शादी हो चुका है। दूसरी लड़की 17 साल की है। बताते हैं कि दोनों लड़कियां कस्बे में एक कपड़े की दुकान पर काम करती थीं।
बालिग लड़की का कोतवाली क्षेत्र के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी दौरान तीन माह पहले दोनों ने शादी कर ली लेकिन शादी के कुछ दिन बाद लड़की ने फेसबुक पर एक पोस्ट डाली कि उसके पति ने उसे कमरे में बंद कर दिया है। उसके साथ मारपीट करता है।
विज्ञापन
यह पोस्ट देखकर कुछ लोग उसके घर पहुंचे और लड़की को वहां से छुड़वा दिया। उसके बाद बालिग लड़की अपनी नाबालिग दोस्त लड़की के घर आ गई। तब से दोनों एक साथ रह रहीं थीं। सोमवार को दोनों बाजार जाने की बात कहकर घर से निकल गईं और फिर सुबह तक घर नहीं आईं। परिवार वाले कॉल करते रहे लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।

परिवार वाले तब हैरान रह गए जब उन्होंने मंगलवार दोपहर फेसबुक पर दोनों लड़कियों को आपस में शादी करते हुए के फोटो देखे। उनमें नाबालिग लड़की किसी मंदिर के सामने खड़े होकर बालिग लड़की की मांग में सिंदूर भर रही थी।
वह एक-दूसरे को जयमाला भी पहना रहीं थीं। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद परिवार वाले परेशान हो गए हैं। उन्होंने दोनों लड़कियों को तलाश करना शुरू कर दिया है। मंगलवार देर शाम तक उनका कुछ पता नहीं चला। अनुमान है कि उन्होंने बरेली में एक-दूसरे से शादी की है।