फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two die due to collapsing and collapsing in well

ढांग ढहने और कुएं में  गिरने से दो की मौत

Fri, 12 May 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो/ बदायूं Updated Fri, 12 May 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
Two die due to collapsing and collapsing in well
किशोरी की मौत
बिल्सी के नगला दंपति और उघैती के टहरा में हुईं वारदात      
विज्ञापन

दोनों शव पोस्टमार्टम को भेजे गए, राजस्व टीम भी पहुंचे      
जिले में गुरुवार को हुए दो हादसों में दो किसानों की कुएं में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। सूचना मिलने पर राजस्व विभाग की टीम ने भी दोनों मामलों में जानकारी जुटाई है। एक घटना उघैती के गांव टहरा में हुई और दूसरी बिल्सी थाने के गांव नगला दंपत में घटी।       
उघैती। थाना क्षेत्र के गांव टहरा निवासी रंजीत सिंह (47) पुत्र रामनाथ पुराने कुएं से ईंटें निकाल रहा था। यहां काम तो कई दिन से चल रहा था, लेकिन गुरुवार को रंजीत सिंह ईंटें निकालने के लिए कुएं के अंदर था। इसी दौरान ऊपर से ढांग गिर गई। वह इसमें दब गया। खेतों में काम कर रहे किसानों और गांव के लोगों ने उसे किसी तरह से बाहर निकाला। जब तक रंजीत सिंह को बाहर निकाला गया उसकी मौत हो चुकी थी। खबर मिलने पर थाना पुलिस और राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गए। मामले में जानकारी जुटाई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।      
विज्ञापन

बिल्सी। दूसरी घटना बिल्सी थाने के गांव नगला दंदपत की है। गांव के अवधेश (44) पुत्र जोदराज अपने खेत में गुरुवार दोपहर सिंचाई कर रहा था। इसी दौरान वह खेत में बने नलकूप के कुएं में गिर गया। उसका सिर नीचे पंपिंग सेट पर लगा। सिर में गंभीर चोट लगने से अवधेश की मौके पर मौत हो गई। इस बारे में सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर एके सिंह गांव पहुंचे। बाद में तहसील प्रशासन की टीम ने भी मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद अवधेश के घर में कोहराम की स्थिति बनी हुई है।       
विज्ञापन
विज्ञापन

-------      
मुआवजे के लिए की जाएगी लिखा-पढ़ी      
बिल्सी।  तहसीलदार बालकराम ने बताया कि दोनों मामलों में जानकारी कराई गई है। दोनों किसानों के नाम अगर कृषि भूमि होगी तो उनको किसान दुर्घटना बीमा योजना का लाभ दिलाया जाएगा। मामले में लिखा-पढ़ी की जा रही है।  दंपत नगला मामले में लेखपाल रामाशंकर शर्मा को रिपोर्ट तैयार करने का आदेश दिया गया है। टहरा मामले में भी रिपोर्ट बनवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed