फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two bulls clash; one knocks down a Bareilly trader; condition critical.

Budaun News: आपस में लड़े दो सांड़, एक ने बरेली के व्यापारी को पटका, हालत गंभीर

Wed, 29 Jul 2026 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Two bulls clash; one knocks down a Bareilly trader; condition critical.
उझानी। बाजार में एक बार फिर दो सांड़ आपस में भिड़ गए। बिदके सांड़ ने चाय की दुकान के सामने खड़े बरेली के व्यापारी को सड़क पर पटक दिया। गंभीर रूप से घायल व्यापारी को प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मामला मंगलवार सुबह करीब आठ बजे का है। बरेली के क्यारा निवासी अन्नू गुप्ता (52) की रिश्तेदारी बदायूं में है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती रिश्तेदार को देखने के लिए अन्नू रात में मेडिकल कॉलेज पहुंचे। सुबह में कुछ सामान खरीदने के लिए वह बाजार आए। चाय की दुकान के सामने खड़े अन्नू के पास ही दो सांड़ आपस लड़ने लगे। उन्होंने बचने की कोशिश की, उसी दौरान पीछे से एक और सांड़ आ गया। सांड़ ने अन्नू पर हमला कर दिया। अन्नू उछलकर सड़क पर गिरे। इससे उनके सीने और कमर में चोट आई।
विज्ञापन

इसके बाद मौके पर जुटे लोगों ने पानी की बौछार कर सांड़ों को सड़क से भगाया। बाद में पुलिस कर्मियों ने घायल अन्नू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। उझानी के चिकित्सा अधीक्षक देवेंद्र कुमार ने बताया कि अन्नू के सीने में गुम चोट होने की वजह से उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। गौरतलब है कि तीन दिन पहले भी पंखा रोड पर सहकारी समिति के सामने दो सांड़ आपस में भिड़ गए थे, राहगीरों में दो युवकों की बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed