फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two bikes collide with tempo in Islamnagar area, old man dies

Budaun News: इस्लामनगर इलाके में टेंपो से टकराई दो बाइकें, वृद्ध की मौत

Tue, 18 Jun 2024 04:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 18 Jun 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
Two bikes collide with tempo in Islamnagar area, old man dies
बदायूं। इस्लामनगर-बदायूं मार्ग पर रविवार शाम मईखेड़ा गांव के नजदीक टेंपो से दो बाइक टकरा गईं, जिसमें 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हो गए। उन्हें रुदायन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सोमवार दोपहर वृद्ध के शव का पोस्टमार्टम करा दिया।
विज्ञापन

बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव पिंडौल निवासी खेतल खेतीबाड़ी करते थे। वह रविवार शाम इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव भगवंतनगर में अपने साढ़ू की बेटी की शादी में दावत खाने आए थे। वह दावत खाकर देर शाम को एक टेंपो में सवार होकर घर लौट रहे थे। टेंपो बदायूं-इस्लामनगर मार्ग पर मईखेड़ा गांव के नजदीक पहुंचा ही था कि तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रहीं दो बाइक टेंपो से आकर टकरा गईं, जिससे टेंपो भी पलट गया। इस हादसे में टेंपो सवार खेतल और अन्य यात्रियों समेत बाइक सवार भी घायल हो गए। इस हादसे में करीब छह लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन

हादसे को देखकर राहगीरों ने तुरंत इस्लामनगर थाना पुलिस को सूचना दी, जिससे पुलिस मौके पर पहुंच गई और सभी घायलों को रुदायन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया, जहां डॉक्टर ने खेतल को मृत घोषित कर दिया। सोमवार दोपहर पुलिस ने उनके शव का पोस्टमार्टम कराया। देर शाम परिवार वालों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed