{"_id":"6afcb1ce95c959172904cfce","slug":"two-approach-roads-two-cc-cement-concrete-roads-and-a-drain-will-be-constructed-at-a-cost-of-333-crore-badaun-news-c-123-1-sbly1001-177856-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: 3.33 करोड़ से बनेंगे दो संपर्क मार्ग, दो सीसी रोड और नाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: 3.33 करोड़ से बनेंगे दो संपर्क मार्ग, दो सीसी रोड और नाला
विज्ञापन
बदायूं। जिले में सड़क और जलनिकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 3.33 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे। इसके तहत दो संपर्क मार्ग, दो सीसी रोड और एक नाले का निर्माण कराया जाएगा। इन कार्यों के लिए संबंधित विभाग की ओर से टेंडर निकाले गए हैं। प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराने की तैयारी है।
जिले में बिसौली-इस्लामनगर मार्ग से निभैरा सरवरपुर मार्ग, सैदपुर करेंगी मार्ग से बन्नू के कुएं से अलउआ होते हुए करखेड़ी संपर्क मार्ग में सीसी व नाली निर्माण, बिसौली आंवला मार्ग से अगेई संपर्क मार्ग की मरम्मत, आबादी भाग में सीसी, नाली व रिटेनिंग वॉल का निर्माण, आरिफपुर भगतानगला मार्ग से रफतपुर मऊर जनूबी मार्ग, सहसवान-नाधा मार्ग से दुधवा, सागरपुर वाया भवानीपुर संपर्क मार्ग आदि परियोजनाओं के पूरा होने से संबंधित क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
संपर्क मार्गों के निर्माण से गांवों और मुख्य सड़कों के बीच आवाजाही आसान होगी। वहीं, सीसी रोड बनने से लोगों को कच्चे और खराब रास्तों से होने वाली परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है। बरसात के दिनों में कीचड़ और जलभराव की समस्या से जूझने वाले लोगों के लिए भी सड़क निर्माण से फायदा मिलेगा। इसके अलावा नाले का निर्माण होने से जलनिकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। विभाग की ओर से सभी निर्माण कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है। इस संबंध में एक्सईएन नरेश कुमार ने बताया कि इन कामों को जल्द से जल्द कराया जाएगा। ताकि लोगों को राहत मिल सके।