फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two accused in the murderous attack on a retired soldier sent to jail.

Budaun News: रिटायर सैनिक पर जानलेवा हमले के दो आरोपी जेल भेजे

Fri, 17 Jul 2026 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Two accused in the murderous attack on a retired soldier sent to jail.
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव बैन में दो दिन पहले जमीन के बंटवारे के विवाद में रिटायर सैनिक हरिश चंद्र सिंह पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को चार वांछित आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, आरोपी शक्ति पत्नी केहर सिंह, केहर सिंह पुत्र चन्द्रपाल, उदय प्रताप सिंह और मोहित कुमार सिंह पुत्र सुरेश पाल सिंह निवासी ग्राम बैन फरार चल रहे थे। पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी केहर सिंह और उदय प्रताप सिंह को नगर के देववाणी चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गांव बैन निवासी रिटायर सैनिक हरिश चंद्र सिंह ने आरोप लगाया था कि खेत की जुताई के दौरान जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में उनके छोटे भाई और भतीजों ने लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया था। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया था। जहां अभी भी उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि बिल्सी कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर जानलेवा हमले सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। मामले में वांछित चल रहे चार आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed