{"_id":"590b1dfd4f1c1b810d442858","slug":"trouble-with-power-cuts-in-wazirganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"वजीरगंज में बिजली कटौती से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वजीरगंज में बिजली कटौती से परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो/वजीरगंज
Updated Thu, 04 May 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
लाइट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौबीस में पांच-छह घंटे ही मिल पा रही सप्लाई
वजीरगंज। सूबे की कमान संभालने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भले ही 18 से 20 घंटे बिजली सप्लाई की घोषणा की थी लेकिन ग्रामीण क्षेत्र को पर्याप्त बिजली सप्लाई नहीं मिल पा रही है। बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। भीषण गर्मी में उनको बिना पंखों के रहना मुश्किल है। वजीरगंज में पांच से छह घंटे ही बिजली सप्लाई मिल पा रही है। इससे लोगों को दुश्वारियां बढ़ गई हैं।
वजीरगंज कस्बा और देहात में इन दिनों व्यापक बिजली कटौती हो रही है। पांच से छह घंटे बिजली मिलने से लोगों के इंवर्टर भी चार्ज नहीं हो रहे हैं। इतना ही नहीं, पेयजल की सप्लाई भी प्रभावित हो रही है। भीषण गर्मी में बिजली कटौती के साथ पेयजल सप्लाई प्रभावित होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लघु और कुटीर उद्योगों पर भी बिजली कटौती का बुरा असर पड़ रहा है। बिजली सप्लाई को पटरी पर लाने के लिए लोगों के साथ भाजपा नेता राहुल वार्ष्णेय ने शहर विधायक महेश गुप्ता से भी मुलाकात की। उनको समस्या के बारे में बताया। हालांकि, विधायक ने जनहित में बिजली सप्लाई में सुधार की बात कही। इसके बावजूद अब तक हालात पटरी पर नहीं आए हैं।
------------
विद्युत सब स्टेशन के शिलान्यास में विधायक को नहीं बुलाया
बिसौली। विधानसभा क्षेत्र के कस्बा फैजगंज बेहटा में नए विद्युत सब स्टेशन के शिलान्यास में बिजली विभाग के अधिकारियों ने क्षेत्रीय विधायक को निमंत्रण देना तक उचित नहीं समझा। इसको लेकर लोगों में चर्चा है।
विज्ञापन
बिसौली विधानसभा के फैजगंज बेहटा कस्बा में विद्युत वितरण खंड तृतीय, विद्युत सब स्टेशन का निर्माण करा रहा है। इसके लिए यहां शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोगों को पता था कि क्षेत्र में विद्युत सब स्टेशन का शिलान्यास है तो क्षेत्रीय विधायक कुशाग्र सागर भी यहां पहुंचेंगे। ऐसे में कई लोग विधायक से मिलने की उम्मीद में यहां पहुंच गए। जब विधायक नहीं पहुंचे तो कुछ समर्थकों ने उनको फोन करके पता किया। इस पर विधायक ने बताया कि उनको विद्युत सब स्टेशन के शिलान्यास के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। उनको बुलाया नहीं गया। वहीं, अधिशासी अभियंता एसी सागर का कहना है कि विद्युत सब स्टेशन का निर्माण जल्द पूरा करा लिया जाएगा। जल्दबाजी में आयोजन होने से विधायक को शिलान्यास में नहीं बुला सके, उनको सब स्टेशन के उद्घाटन में बुलाया जाएगा।