फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   One dengue-positive case found in Kathola; 10 fever patients admitted to the CHC.

Budaun News: कैथोला में एक डेंगू पॉजिटिव मिला, 10 मरीज बुखार के सीएचसी में भर्ती

Tue, 13 Oct 2026 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
One dengue-positive case found in Kathola; 10 fever patients admitted to the CHC.
कैलोथा गांव में स्वास्थ्य ​शिविर लगाकर लोगों का दवाई दी ई। संवाद - फोटो : Archive
कादरचौक। ब्लॉक के गांव कैथोला में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगाया। यहां पांच में एक मरीज डेंगू पॉजिटिव निकला, जबकि गांव के 10 लोग तेज बुखार से पीड़ित मिले। उन्हें गांव से सीएचसी कादरचौक में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कैथोला गांव में पिछले 21 दिन में पांच बच्चों की मौत हो चुकी है। इस खबर को अमर उजाला ने सोमवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद में विभागीय अधिकारियों की नींद टूटी। सोमवार को स्वास्थ्य शिविर गांव में लगाया गया। टीम में शामिल डॉ. जीशान, डॉ. फर्रुखान ने लोगों की जांच की। इस दौरान 153 लोगों की जांच कराई गई।
विज्ञापन

इसमें 83 लोग बुखार से पीड़ित मिले। इसमें मेवाराम की बेटी प्रीति डेंगू पीड़ित मिली। इसके अलावा गांव निवासी शिवकुमार का बेटा मोहित (12), रुकुम सिंह की बेटी डॉली (12), सुखपाल की बेटी गुड्डो (12), राजेंद्र का बेटा संजीव (12), मेवा राम की बेटी नीलम (5), प्रीति (6), गीता (8) और द्रोपदी (38), मोरवती (40), वेदराम (46) बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमओआईसी रोहित ने बताया कि गांव में शिविर लगाया गया है। बुखार पीड़ितों को सीएचसी में भर्ती किया गया है। मृतक बच्चों की हिस्ट्री खंगाली जा रही, ताकि उनकी मौत की वजह स्पष्ट हो सके।




गुरगांव में चार डेंगू पॉजिटिव मिले, 50 से अधिक गांव में बुखार से पीड़ित


- गांव में नहीं हुई फॉगिंग, न किया गया एंटी लार्वा दवा का छिड़काव


संवाद न्यूज एजेंसी



गुलड़िया। जगत ब्लॉक क्षेत्र के गांव गुरगांव में बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। गांव में चार लोगों के डेंगू पाॅजिटिव मिलने के साथ ही 50 से अधिक लोग बुखार से पीड़ित हैं। बावजूद इसके गांवों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो सकी है। गांव में कोई शिविर भी नहीं लगाया गया है।



गांव की भगवान देवी, श्रेयाल, शिवा, सुमन आदि के डेंगू पॉजिटिव मिलने के बाद भी बीमारियों से बचाव के प्रयास नहीं किए गए। ग्रामीण रामवीर, सुरेश का कहना है कि गांवों में नियमित सफाई नहीं होने से नालियों में गंदगी जमा रहती है। कई स्थानों पर जलभराव और गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। बावजूद इसके जिम्मेदारों की ओर से फॉगिंग नहीं कराई गई है। एंटी लार्वा दवा का छिड़काव नहीं होने से मच्छरों के पनपने पर रोक नहीं लग पा रही।








गांव गुरगांव में बुखार संबंधित जानकारी नहीं मिली थी। अब गांव मेें दिखवाते हैं। वहां पर शिविर लगाया जाएगा। -मोहम्मद असलम, एमओआईसी, जगत सीएचसी

कैलोथा गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों का दवाई दी ई। संवाद

कैलोथा गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों का दवाई दी ई। संवाद- फोटो : Archive

कैलोथा गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों का दवाई दी ई। संवाद

कैलोथा गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों का दवाई दी ई। संवाद- फोटो : Archive

कैलोथा गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों का दवाई दी ई। संवाद

कैलोथा गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों का दवाई दी ई। संवाद- फोटो : Archive

कैलोथा गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों का दवाई दी ई। संवाद

कैलोथा गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों का दवाई दी ई। संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed