फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman dies; four people, including three siblings, battling fever.

Budaun News: महिला की मौत, तीन सगे भाई-बहन सहित चार लोग जूझ रहे बुखार से

Tue, 13 Oct 2026 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Woman dies; four people, including three siblings, battling fever.
प्रेमवती का फाइल फोटो
वजीरगंज। कस्बे के होली चौक मोहल्ला निवासी अशोक कुमार प्रजापति की पत्नी प्रेमवती (35) की सोमवार रात मौत हो गई। वह डेंगू पॉजिटिव थी। उसका बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। महिला के तीन बच्चों में दो बेटी व एक बेटा भी डेंगू पॉजिटिव है। इसके अलावा पड़ोस में भी एक लड़की डेंगू पॉजिटिव है। सभी बुखार से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

अशोक कुमार प्रजापति ने बताया कि उनकी पत्नी प्रेमवती को बुखार आने पर एक निजी डॉक्टर को दिखाया। उन्होंने निजी पैथोलाॅजी लैब से जांच कराई, जिसमें डेंगू की पुष्टि हुई। इसके बाद परिजन उन्हें बदायूं स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए, जहां दो दिन तक भर्ती रखकर उपचार किया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें बरेली ले गए। वहां उपचार के दौरान सोमवार रात उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

अशोक कुमार प्रजापति ने बताया कि उनके 12 वर्षीय बेटा अमित, 18 वर्षीय बेटी पूजा और 16 वर्षीय बेटी बबली भी डेंगू पाॅजिटिव है। इसके अलावा मोहल्ले के ही मुनेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी संजना भी डेंगू से पीड़ित है, उसका उपचार निजी हॉस्पिटल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफाई व्यवस्था पर उठाए सवाल
मोहल्ले के मोनू, शानू, अंकित ने सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि पास में तालाब होने के कारण मच्छरों का प्रकोप काफी अधिक रहता है। करीब एक महीने पहले मोहल्ले में मच्छरों से बचाव के लिए फॉगिंग कराई गई थी, लेकिन इसके बाद नियमित रूप से छिड़काव नहीं हुआ। लोगों ने यह भी बताया कि मोहल्ले में साफ-सफाई कभी-कभी ही की जाती है।




वजीरगंज में महिला की मौत हुई है। उसका बरेली में इलाज चल रहा था। उसकी बीमारी का पता करने के लिए डेथ ऑडिट कराया जाएगा। - डॉ. राजकुमार, एमओआईसी, वजीरगंज

प्रेमवती का फाइल फोटो

प्रेमवती का फाइल फोटो

प्रेमवती का फाइल फोटो

प्रेमवती का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed