{"_id":"6acd43b7b49bc8980a0e7c09","slug":"paddy-procurement-begins-in-the-district-no-transactions-recorded-on-the-first-day-badaun-news-c-123-1-bdn1037-175271-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जिले में धान की खरीद शुरू, पहले दिन नहीं खुला खाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जिले में धान की खरीद शुरू, पहले दिन नहीं खुला खाता
विज्ञापन
सहसवान मंडी में मौजूद केंद्र प्रभारी। स्रोत विभाग
बदायूं। जिले में सोमवार से धान की खरीद शुरू हो गई। पहले दिन किसी भी सेंटर पर बोहनी नहीं हुई। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि हाल में हुई बारिश के कारण केंद्रों पर धान पहुंचने में अभी समय लग सकता है। शासन की ओर से विभाग को धान खरीद और कृषक पंजीकरण को लेकर किसानों को जागरूक करने और योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए हैं।
प्रभारी जिला खाद्य विपणन अधिकारी एडी शर्मा ने बताया कि भारत सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य के अनुसार, कॉमन धान का मूल्य 2441 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड-ए धान का मूल्य 2461 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार की एग्री स्टैक योजना के तहत प्रदेश में तैयार किसानों की फार्मर आईडी के आधार पर धान की खरीद की जाएगी। इसके लिए किसानों को विभागीय पोर्टल पर अलग से पंजीकरण कराने की जरूरत नहीं होगी।
अधिकारियों ने किसानों से अपील की है कि वे धान खरीद योजना का लाभ लेने के लिए अपनी फार्मर आईडी से जुड़ी जानकारी पहले से दुरुस्त करा लें, ताकि खरीद के समय किसी तरह की परेशानी न हो। जल्द ही केंद्रों पर आवक बढ़ने की उम्मीद है। संवाद