फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Tricolor hoisted with pride, programs full of patriotism celebrated

Budaun News: शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रमों की धूम

Sun, 28 Jan 2024 03:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Tricolor hoisted with pride, programs full of patriotism celebrated
कलक्ट्रेट पर झंडा फहराते डीएम मनोज कुमार। संवाद
बदायूं। जिले में 75वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। सभी कार्यालयों और प्रमुख स्थानों पर तिरंगा फहराया गया तो शहर से लेकर देहात तक सांस्कृतिक और देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों की धूम रही। प्रभात फेरी निकालीं गईं। साथ ही महापुरुषों और अमर शहीदों को याद किया गया।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट में डीएम मनोज कुमार ने अधिकारियों के साथ तिरंगे को सलामी दी। राष्ट्रगान गाया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को देश की एकता, अखंडता, बंधुत्व की शपथ दिलाई गई। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डीएम ने देश के अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि देश की आजादी के लिए शहीदों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।
विज्ञापन


पुलिस परेड ग्राउंड पर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने डीएम मनोज कुमार और एसएसपी आलोक प्रियदर्शी के साथ पुलिस परेड की सलामी ली। यहां पुलिस सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जनपद की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी, सांसद संघमित्रा मौर्य, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने पुलिस अधिकारियों को मेडल व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों को प्रतीक चिह्न भी दिए गए। इस अवसर मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, एसपी सिटी एके श्रीवास्तव, एसपी आरए राममोहन सिंह सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
-
फोटो 20
बदायूं क्लब में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
बदायूं। बदायूं क्लब में नगर मजिस्ट्रेट रामजी लाल और क्लब के उपाध्यक्ष डाॅ. एस के गुप्ता ने संयुक्त रूप से ध्वज फहराया। राष्ट्रगान गाया गया। कार्यक्रम को सदस्य सतीश चंद्र मिश्रा, सुमित मिश्रा ने संबोधित किया। आध्या, अनांशी, अविधा अरोरा आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर अतिथियों, बच्चों तथा महिलाओं का सम्मानित किया गया। भाजपा मंत्री शारदेंदु पाठक, रजनी मिश्रा, आशीष सिंघल, रमेश गुप्ता, डाॅ रामबहादुर व्यथित, सुधांशु शर्मा, परविन्दर सिंह दुआ, मुकेश रस्तोगी, नितिन गुप्ता, डॉ. आदित्यहरी गुप्ता आदि उपस्थित रहे। सांस्कृतिक सचिव रविंद्र मोहन सक्सेना ने संचालन किया। आभार डाॅ. एस के गुप्ता ने व्यक्त किया। संवाद
-
तिरंगा फहराने के साथ ही प्रतिमा पर माल्यार्पण
बदायूं। हाथी पार्क मे ध्वज फहराने के साथ ही बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर बसपा जिलाध्यक्ष आर पी त्यागी, जिला प्रभारी हेमेंद्र गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष रछपाल निमेष, वामसेफ जिलाध्यक्ष राजीव, जिला सचिव अरविंद प्रधान, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी नीरज दिवाकर, गुरुदयाल भारती, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष संजय सागर, रूपेश गौतम, सोनपाल आदि मौजूद रहे। संवाद

-

भाजपा कार्यालय पर केंद्रीय मंत्री ने फहराया तिरंगा
बदायूं । भाजपा कार्यालय पर केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने तिरंगा फहराया। सांसद संघमित्रा मौर्य, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता व कार्यकर्ताओं ने देश के शहीदों को याद किया। पूर्व जिलाध्यक्ष हरप्रसाद सिंह पटेल, निवर्तमान चेयरमैन दीपमाला गोयल, सुधीर श्रीवास्तव, राणा प्रताप सिंह, अमिता पाठक आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
-
सपा कार्यालय पर दी तिरंगे को सलामी
बदायूं। गांधी नगर स्थित सपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी। शेखुपुर से विधायक हिमांशु यादव, अशोक यादव, साजिद अली, विपिन यादव, हरिभान सिंह, परविंदर प्रताप आदि मौजूद रहे। संवाद
-
राजकीय मेडिकल कॉलेज समेत विभिन्न कार्यालयों में हुए कार्यक्रम
बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एनसी प्रजापति ने ध्वज फहराया। छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुत किए। मिष्ठान वितरण कर देश की गाथा का गुणगान किया गया। सीएमओ कार्यालय पर प्रभारी सीएमओ डॉ.अब्दुल सलाम, जिला अस्पताल में सीएमएस डॉ. कप्तान सिंह, महिला अस्पताल में सीएमएस डॉ. इंदुकांत वर्मा ने झंडा फहराया। जिले की सभी सीएचसी और पीएचसी पर वहां तैनात प्रभारियों ने झंडा फहराकर मिष्ठान वितरण किया। संवाद

-

सरकारी स्कूलों व अन्य स्थानों पर कार्यक्रमों की धूम

बदायूं। मीरा चौकी स्थित श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।अध्यक्ष बद्रीनारायण वैश्य ने ध्वज फहराया। महर्षि विद्या मंदिर में वरिष्ठ अभिभावक रामसेवक मिश्रा ने, प्रधानाचार्य केके वर्मा के साथ झंडा फहराया। भगवान परशुराम विद्या मंदिर इंटर काॅलेज नेकपुर में संस्था अध्यक्ष राजेश्वर पाठक ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उघैती। थाना परिसर में थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने ध्वज फहराया। इस मौके पर पुलिस कर्मियों के साथ-साथ क्षेत्र के संभ्रांत लोग भी मौजूद रहे। क्षेत्र में सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों पर ध्वज फहराया गया।

सैदपुर। नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन इशरत अली खान, सरस्वती शिशु मंदिर पर अशोक शर्मा, साधन सहकारी समिति पर सभापति के पति डॉक्टर एडी सक्सेना, सीएचसी पर अधीक्षक डॉक्टर जुनैद मेहंदी ने झंडा फहराया। नगर पंचायत में मनमोहक सजावट की गई।
वजीरगंज। नगर के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने प्रभात फेरी निकालकर देश के शहीदों को नमन किया। मुन्ना लाल इंटर कॉलेज पर प्रबंधक अनिल कुमार वार्ष्णेय तथा प्रधानाचार्य पुष्पदेव भारद्वाज ने, गंगा देवी सरस्वती शिशु मंदिर में अध्यक्ष राजगोपाल वार्ष्णेय ने, पुलिस चौकी पर प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने, नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन नूर सबा बेगम तथा ज़हीर अहमद ने ध्वज फहराया।

कुंवरगांव। सहकारी संघ गोदाम पर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने, थाने पर प्रभारी निरीक्षक इंद्र कुमार, नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन ज्योति रानी, विद्युत उपकेंद्र पर जेई विकास कुमार, वृद्धाश्रम पर डाॅ. किमरान अंसारी ने झंडा फहराया। गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर चेयरमैन ज्योति रानी ने ध्वज को नमन किया। पंडित जवाहर लाल नेहरू जिला पंचायत इंटर काॅलेज में प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने, एमएसएचपी गैस एजेंसी पर मोहित गुप्ता ने, सहकारी समिति गोदाम पर विनय पाठक ने ध्वज फहराया।
मुजरिया। थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक रेनू सिंह ने ध्वज फहराकर सलामी दी। बैंक ऑफ बड़ौदा में शाखा प्रबंधक विश्वेश्वर प्रताप सिंह, ब्लॉक संसाधन केंद्र कौलहाई पर खंड शिक्षा अधिकारी हर्षित शर्मा तो पंचायत भवन कौलहाई पर ग्राम प्रधान मीना देवी ने झंडा फहराया। स्कूलों में ध्वज फहराने के बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
दबतोरी । पुलिस चौकी दबतोरी पर इंचार्ज अरशद ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर प्रियंका यादव, प्रीति यादव, हिमांशी, नीरेश, विजयभान सिंह, आकाश दीप, तिलक सिंह आदि मौजूद रहे।
गुलड़िया। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के अध्यक्ष भगवंत सिंह ने झंडा फहराया। प्रधानाचार्य संजीव सिंह राठौर ने बच्चों का मार्गदर्शन कर मिठाई बांटी। नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष तारा देवी, सर्व यूपी ग्रामीण बैंक में मैनेजर दिनेश चंद्र सिंह, लोकमाता अहिल्याबाई होलकर बाल विद्या मंदिर कंडेला में श्यामलाल सर्राफ के नाती हरि कृष्ण ने झंडा फहराया। स्कूली बच्चों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। प्रबंधक संजीव कुमार पाल ने बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्राथमिक विद्यालय सहोरा में हेड मास्टर नागेंद्र पाल ने झंडा फहराया।
फैजगंज बेहटा। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में चैयरमैन इसरार खां, थाना परिसर में थाना प्रभारी वेदराम सिंह, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में मुदिता सिंह, पीएचसी में चिकित्सा अधिकारी पारुल सिंह ने झंडा फहराया। उधर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से पंजा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अनस प्रथम, हुमायूं द्वितीय रहे। आकाश चौधरी ने इनाम बांटे।
दातागंज। सभी सरकारी और अर्ध सरकारी भवनाें पर तिरंगा फहराया गया। छात्रों ने प्रभात फेरी निकाल कर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। ब्लॉक परिसर में प्रमुख अतेंन्द्र विक्रम और सभी सरकारी स्कूलों में प्रधानाचार्य ने झंडा फहराकर बच्चाें को मिठाई बांटी।

उसावां। नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरपर्सन प्रियंका सिंह चौहान, ब्लाक प्रांगण में ब्लाॅक प्रमुख के पति दिनेश कुमार सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल सिद्धार्थ, सहकारी समिति पर सौरभ तोमर ने झंडा फहराया। कस्बे की शिक्षण संस्थानों के बच्चों ने प्रभातफेरी निकालकर अमर शहीदों को याद किया। पं रामरक्षपाल शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
सहसवान। तहसील परिसर में एसडीएम प्रेमपाल सिंह, तहसीलदार शर्मिदानंद, कोतवाली में सीओ कर्मवीर सिंह, प्रभारी निरीक्षक सौरभ सिंह, मुंसिफी प्रांगण में अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट दिव्य प्रताप सिंह निमेश, अभिषेक कुमार, नगर पालिका में पालिकाध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां, ईओ डॉॅ. राजेश कुमार, सीएचसी में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रशांत त्यागी, खंड विकास कार्यालय पर ब्लाॅक प्रमुख कृति सिंह यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव, बीडीओ विजय गुप्ता, तूफान सिंह यादव, अनिल यादव, पन्नालाल नगरपालिका इंटर काॅलेज में चेयरमैन मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां, प्रधानाचार्य सुजीत कुमार सिंह, प्रमोद इंटर काॅलेज में प्रधानाचार्य राम सहाय बिंद, जूनियर हाईस्कूल हरदत्तपुर में प्रधानाध्यापक इकबाल अहमद, ग्राम प्रधान अनेंग श्री, ओमप्रकाश, पप्पू यादव, दिनेश कुमार, ग्राम पंचायत समदा में ग्राम प्रधान भगवान दास, प्राचार्य डॉ. गुरदीप सिंह उप्पल, डाॅ. शुभ्रा माहेश्वरी ने ध्वज फहराया।
--
फोटो 2, 3, 4
बिल्सी में बच्चों ने निकाली रैली
बिल्सी। महाराणा प्रताप राजकीय पीजी काॅलेज में प्राचार्य डाॅ.पंकज कुमार, तहसील कार्यालय में एसडीएम प्रवर्धन शर्मा, नगर पालिका परिषद एवं पदमांचल जैन मंदिर में पालिकाध्यक्ष ज्ञानदेवी सागर, इस्लामिया इंटर कॉलेज में नसीम राइन, एनए इंटर कालेज में मनीष वार्ष्णेय, महेश बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सुवीन मालपाणी, नन्नूमल जैन इंटर कॉलेज में शरत जैन, आर्य कन्या कन्या इंटर कॉलेज में योगेंद्र पाल शर्मा, गोशाला सरस्वती शिशु मंदिर में नगर संघ चालक डॉ. उमेंद्र गुप्ता ने ध्वज फहराया। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए एवं नगर के प्रमुख मार्गों से तिरंगा यात्रा निकाली। संवाद

कलक्ट्रेट पर झंडा फहराते डीएम मनोज कुमार। संवाद

कलक्ट्रेट पर झंडा फहराते डीएम मनोज कुमार। संवाद

कलक्ट्रेट पर झंडा फहराते डीएम मनोज कुमार। संवाद

कलक्ट्रेट पर झंडा फहराते डीएम मनोज कुमार। संवाद

कलक्ट्रेट पर झंडा फहराते डीएम मनोज कुमार। संवाद

कलक्ट्रेट पर झंडा फहराते डीएम मनोज कुमार। संवाद

कलक्ट्रेट पर झंडा फहराते डीएम मनोज कुमार। संवाद

कलक्ट्रेट पर झंडा फहराते डीएम मनोज कुमार। संवाद

कलक्ट्रेट पर झंडा फहराते डीएम मनोज कुमार। संवाद

कलक्ट्रेट पर झंडा फहराते डीएम मनोज कुमार। संवाद

कलक्ट्रेट पर झंडा फहराते डीएम मनोज कुमार। संवाद

कलक्ट्रेट पर झंडा फहराते डीएम मनोज कुमार। संवाद

कलक्ट्रेट पर झंडा फहराते डीएम मनोज कुमार। संवाद

कलक्ट्रेट पर झंडा फहराते डीएम मनोज कुमार। संवाद

कलक्ट्रेट पर झंडा फहराते डीएम मनोज कुमार। संवाद

कलक्ट्रेट पर झंडा फहराते डीएम मनोज कुमार। संवाद

कलक्ट्रेट पर झंडा फहराते डीएम मनोज कुमार। संवाद

कलक्ट्रेट पर झंडा फहराते डीएम मनोज कुमार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed