{"_id":"68b0bc45e44d14a4560e09f0","slug":"tributes-paid-to-devotees-who-died-badaun-news-c-123-1-sbly1001-145928-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: श्रद्धालुओं की मौत पर दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: श्रद्धालुओं की मौत पर दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
युवा संकल्प सेवा समिति ने मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। स्रोत समिति
- फोटो : अमर उजाला
बदायूं। युवा संकल्प सेवा समिति की ओर से श्री दुर्गा मंदिर प्रबंध समिति परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जम्मू-कश्मीर में माता वैष्णो देवी मार्ग पर हुए भीषण भूस्खलन में मारे गए श्रद्धालुओं को श्रद्धांजलि दी गई। इस हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई थी। उसमें से 11 श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के थे।
समिति के सचिव पुनीत कुमार कश्यप ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार से मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग की। साथ ही उन्होंने आग्रह किया कि भविष्य में इस प्रकार की त्रासदी न दोहराई जाए, इसके लिए वैष्णो देवी धाम में ठोस सुरक्षा इंतजाम किए जाए।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने मोमबत्ती जलाकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
इस मौके पर समिति के कोषाध्यक्ष योगेंद्र सागर, तेजपाल कश्यप, अभिषेक कश्यप, मुनीश कुमार, प्रशांत राठौर, मृदुल साहू, मनोज सैनी आदि मौजूद रहे। संवाद