फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Transformer blew up in Utharna, demonstration of angry villagers

Budaun News: उतरना में ट्रांसफार्मर फुंका, गुस्साए ग्रामीणों का प्रदर्शन

Sat, 29 Jul 2023 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Transformer blew up in Utharna, demonstration of angry villagers
गुलड़िया में बिजली कटौती को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
उसहैत समेत कई गांवों के ट्रांसफार्मर फुंकने से लोग परेशान, काॅरपोरेशन से नाराज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। जिले के कई स्थानों पर बिजली व्यवस्था पटरी से उतरी चल रही है। शहर में भी ट्रिपिंग से बुरा हाल है। ब्लॉक जगत के गांव उतरना में ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद भी सुनवाई न होने पर ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इधर, उसहैत के भी कई गांवों में ट्रांसफार्मर फुंके रहने से लोग परेशान हैं।
गुलड़िया। गांव उतरना में एक सप्ताह से ट्रांसफार्मर फुंक जाने के कारण आधे गांव की विद्युत आपूर्ति ठप है। ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र गुलड़िया पर तैनात कर्मचारियों को कई बार सूचना दी लेकिन ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। ग्रामीणों के अनुसार, उन्होंने विभागीय अधिकारियों को भी अवगत कराया, इसके बावजूद अधिकारियों ने नहीं सुनी। उपकेंद्र गुलड़िया पर तैनात एक कर्मचारी ने ग्रामीणों से ट्रांसफर बदलवाने के लिए रुपये भी मांगे, जिससे ग्रामीणों में गुस्सा भड़क गया। नाराज ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस मौके पर सुरेश मौर्य, दयाराम, अंकित कुमार, गोपाली, संतोष कुमार, प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उसहैत। नगर व देहात क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था कर्मचारियों की लापरवाही के चलते ध्वस्त है। उसहैत विद्युत सब स्टेशन से खेड़ा जलालपुर फीडर के अंतर्गत 15 दिनों में 14 ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं। शिकायतों के बाद भी अधिकारी कर्मचारी ध्यान नहीं दे रहे। खेड़ा जलालपुर फीडर के अंतर्गत सोबरन नगला में 25 केवीए के दो ट्रांसफार्मर 10 दिनों से तथा नगला शंभू 25 केवीए 63 केवीए का ट्रांसफार्मर 15 दिनों से खराब पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ दिन पूर्व खेड़ा किशनी में भी 25 केवीए का एक ट्रांसफार्मर फुंक गया तो पांच दिन पूर्व मुगरा महानगर का भी 25 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक चुका है। इसके अलावा ग्राम लिलवा, भकरोली, मौजमपुर, केशवपुर, गढ़ियाचोर में भी यही दिक्कत है। ग्रामीण बिजली नहीं मिलने की वजह से परेशान है।

अधिकारियों को फोन पर सूचना देने के अलावा उनके पास कुछ नहीं है लेकिन विभागीय अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। बृहस्पतिवार को उसहैत में लगा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर भी फुंक गया, जिससे आधा कस्बे की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed