फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   SSP transferred 72 policemen including inspectors and sub-inspectors in Budaun

Budaun News: एसएसपी ने इंस्पेक्टर-दरोगा समेत 72 पुलिसकर्मियों के किए तबादले, जानिए कहां किसे मिली तैनाती

Sun, 05 Oct 2025 01:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 05 Oct 2025 01:52 PM IST
सार

बदायूं जिले में निरीक्षक, उपनिरीक्षक, महिला उपनिरीक्षक और सिपाही समेत 72 पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। एसएसपी की ओर से शनिवार रात तबादले का आदेश जारी किया गया। 

विज्ञापन
SSP transferred 72 policemen including inspectors and sub-inspectors in Budaun
एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं के पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। शनिवार देर रात एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने तबादला आदेश जारी किया है। इसमें निरीक्षक, उपनिरीक्षक, महिला उपनिरीक्षक और आरक्षी समेत 72 पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं।

विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि निरीक्षक (अपराध) बाबूराम गौतम को वजीरगंज भेजा गया है। निरीक्षक संजय कुमार को जरीफनगर से वजीरगंज भेजा गया है। उपनिरीक्षक हरिओम सिरोही को पुलिस लाइन से थाना उसहैत, कुंवरपाल सिंह को थाना दातागंज और अजयवीर सिंह को कादरचौक भेजा गया है।
विज्ञापन


उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह को अलापुर से प्रभारी चौकी समरेर, अविनाश पुंडीर को म्याऊं चौकी प्रभारी बनाया गया है। महिला उपनिरीक्षक कंचनलता शुक्ला को बिसौली से महिला थाना, भावना चौधरी और फरहा नाज को पुलिस लाइन से बिनावर भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाहियों को भी दी गई नई तैनाती 
आरक्षी वर्ग में भी व्यापक फेरबदल किया गया है। पुलिस लाइन से विनीत कुमार, सुमित पुंडीर, हिमालय बालियान, अमित कुमार, विशाल पंवार, रवि कुमार, बंटी कुमार, सलमान खान, शेर सिंह, हरिओम, मोनू, अजीत कुमार, शैलेश कुमार, ललित कुमार, नितिन कुमार, योगेन्द्र कुमार, सतेन्द्र कुमार आदि को थाना बिनावर, वजीरगंज, हजरतपुर, उधैती, सहसवान, जरीफनगर, बिल्सी, कोतवाली, कुवरगांव, अलापुर, मुजरिया आदि  में नई तैनाती दी गई है। 

महिला सिपाहियों में आरती, ललिता देवी, शिखा सोम, पूजा, पूजा सिंह, अंजली देवी, सपना चौहान और अंशू गौतम के स्थानांतरण भी विभिन्न थानों, न्यायालय सुरक्षा, गौवंश सुरक्षा सेल और डायल- 112 में किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed