फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Trainees learned to make tents and human bridges

प्रशिक्षणार्थियों ने टेंट और मानव पुल बनाना सीखा

Thu, 23 Dec 2021 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
Trainees learned to make tents and human bridges
प्राथमिक विद्यालय मझिया में छात्राओं ने पुल बनाना सीखा। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। विकासखंड जगत क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय मझिया में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर के दूसरे दिन प्रशिक्षणार्थियों को टेंट और मानव पुल बनाना सिखाया गया। साथ ही दैवी आपदा के समय लोगों की किस तरह सहायता करें। इसके बारे में विस्तार से गतिविधियों के माध्यम से जानकारी दी।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नमिता राठौर ने प्रशिक्षणार्थियों को पूर्ण मनोयोग से स्काउट गाइड नियमों को सीखने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस कैंप की सार्थकता तभी है, जब हम इसमें सीखें बातों को अमल में लाएं। विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका गीता सिंह ने बच्चों को स्काउट के नियमों और सिद्धांतों के बारे में विस्तार से बताया। शिक्षिका प्रतिभा सिंह ने भी बच्चों को स्वच्छता के विषय में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी।
विज्ञापन

प्रशिक्षक विकास कुमार ने अनेक गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षणार्थियों को किसी भी दैवीय आपदा के समय लोगों की मदद किस तरह की जाए, इस बारे में गतिविधियों के माध्यम से विस्तार से बताया। वहीं एक गतिविधि के जरिये प्रशिक्षणार्थियों को मानव पुल बनाना सिखाया गया। इस मौके पर शिक्षक राजीव कुमार, अनुदेशक करुणेश, कुसुम लता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed