फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Traffic

पुलिस का दावा, युवा जागे तो सुधर जाएगी यातायात व्यवस्था

Mon, 15 Nov 2021 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Traffic
आंबेडकर पार्क के नजदीक युवकों को यातायात नियम बताते यातायात प्रभारी अब्दुल सत्तार खां। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। यातायात पुलिस यातायात माह के तहत जिले के स्कूलों और शहर के तिराहों-चौराहों पर जाकर नौजवानों को यातायात के नियम समझा रही है। पुलिस का मानना है कि नौजवान अगर पहल करें और यातायात नियमों को अपनाएं तो व्यवस्था सुधरने में समय नहीं लगेगा। उन्हें देखकर अन्य लोग भी यातायात नियम अपनाएंगे।
विज्ञापन

जिले में अधिकतर लोग हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग नहीं करते हैं। लंबे समय से लोग इसी ढर्रे पर चले आ रहे हैं। हालांकि पुलिस विभाग हर साल यातायात माह मनाता आ रहा है। इसमें यातायात नियमों के तहत जानकारियां दी जाती हैं। पिछले समय में ट्रांसफर हो चुके तमाम अधिकारियों ने अभियान चलाकर सीट बेल्ट और हेलमेट चेकिंग कराई है। तत्कालीन एसएसपी अशोक कुमार शर्मा ने जिले भर में यह अभियान चलाया था। यहां तक कि बाइक सवार लोगों को मुफ्त में हेलमेट बंटवाए थे। उस दौरान हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने वालों का आंकड़ा करीब 50 प्रतिशत से ज्यादा पहुंच गया था। उनके कार्यकाल में पुलिस कर्मियों तक के चालान किए गए। कुछ पुलिस कर्मियों के उन्होंने स्वयं चेकिंग के दौरान चालान कराए। इससे जिले की जनता में पुलिस का भय हो गया। लोग सीट बेल्ट और हेलमेट लगाने लगे लेकिन इस समय हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने वालों का आंकड़ा 10 प्रतिशत भी नहीं है।
विज्ञापन

इन अव्यवस्थाओं को देखते हुए यातायात प्रभारी अब्दुल सत्तार खां ने एक पहल शुरू की है। वह स्कूल कॉलेजों, तिराहों-चौराहों पर जाकर खासकर युवाओं को जागरूक कर रहे हैं। उनका कहना है कि युवा ही देश का भविष्य हैं। अगर युवा जागरूक होंगे तो अव्यवस्थाएं अपने आप सुधरती चली जाएंगी। युवा वर्ग दूसरे लोगों को जाकर जागरूक करेगा तो अन्य लोग भी यातायात नियम अपनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
मजबूरी बताना बंद करें, अपनाएं नियम
रविवार दोपहर यातायात प्रभारी अब्दुल सत्तार खां आंबेडकर पार्क के नजदीक वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक बाइक पर तीन सवारी आती दिखीं। उनके पास हेलमेट था लेकिन उन्होंने उसे बाइक में लटका रखा था। यातायात प्रभारी ने उन्हें रोक लिया। बाइक सवार लोगों ने समझा कि उनका चालान जरूर हो जाएगा तो उन्होंने अपनी मजूबरी बताना शुरू कर दी। बोले हमारे एक व्यक्ति को डेंगू हो गया है। वह उसे दवा दिलाने जा रहे हैं। यातायात प्रभारी ने कहा कि मजबूरी बताना बंद करें। कम से कम हेलमेट तो लगाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed