फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Traders kept their shops closed in protest against the robbery of jeweller in Budaun

Budaun News: सराफ से लूट के विरोध में व्यापारियों ने बंद रखी दुकानें, जल्द खुलासा करने की मांग

Tue, 25 Mar 2025 02:51 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 25 Mar 2025 02:51 PM IST
सार

सहसवान में सैफुल्लागंज रोड पर सोमवार शाम सराफ को बाइक सवार बदमाशों ने घेर लिया था। बदमाश उनसे नकदी और जेवर लूटकर फरार गए थे। इस घटना के विरोध में व्यापारियों ने मंगलवार को अपनी दुकानें बंद रखीं। 

विज्ञापन
Traders kept their shops closed in protest against the robbery of jeweller in Budaun
व्यापारियों ने किया घटना का विरोध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के सहसवान कस्बे के सैफुल्लागंज रोड पर स्थित दुकान बंद कर स्कूटी से बेटे के साथ घर लौट रहे सराफ व्यापारी के साथ सोमवार शाम साढ़े छह बजे बाइक सवार बदमाशों ने नकदी जेवरात सहित 8.50 लाख लूट की घटना को अंजाम दिया था। इसके विरोध में मंगलवार को क्षेत्र के सराफा व्यापारियों ने अपनी दुकान बंद कर दी। साथ ही पुलिस से घटना का खुलासा करने की मांग की।

विज्ञापन


सहसवान नगर के मोहल्ला सैफुल्लागंज निवासी सर्राफ व्यापारी चंदन माहेश्वरी की सैफुल्लागंज रोड पर दुकान है। वह सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे दुकान बंदकर घर कर बेटे देवेंश के साथ स्कूटी से घर लौट रहे थे। सैफुल्लागंज रोड पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। एक बदमाश ने सर्राफ के बेटे की कनपटी पर तमंचा तान कर उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद व्यापारी से नकदी जेवरात से भरा बैग छीन लिया। सराफ ने बताया कि उनके बैग में 3.50 लाख की नकदी, दो किलो चांदी एवं 30 ग्राम सोने के आभूषण थे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly News: राजेश के प्यार में उम्मे कुलसुम ने अपनाया सनातन धर्म, ममता बनकर लिए सात फेरे
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारी के मुताबिक, करीब साढ़े आठ लाख रुपये की लूट हुई है। मामले में पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है, लेकिन अभी किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। घटना के विरोध में सराफा व्यापारियों ने मंगलवार को अपनी दुकानें नहीं खोली। कोतवाली पहुंचकर पुलिस ने खुलासे की मांग की। पुलिस ने जल्द ही खुलासा करने का आश्वसन दिया। एसपी देहात केके सरोज ने बताया कि तीन टीमें लगाई हैं। जल्द ही खुलासा किया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed