{"_id":"fbec80f53a4e30a2af213c9eee94c3e5","slug":"traders-have-besieged-the-police-station-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने कोतवाली का घेराव किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने कोतवाली का घेराव किया
Sahaswan
Updated Sun, 26 Apr 2015 07:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरेराह सर्राफा व्यापारी से हुई 12 लाख की लूट का खुलासा न से गुस्साए व्यापारियों ने कोतवाली का घेराव कर रोष जताया। चेतावनी दी कि अगर घटना का जल्द खुलासा नहीं हुआ तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा। व्यापारियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने कोतवाली पहुंचे एसएसपी सौमित्र यादव से भी मुलाकात की। एसएसपी ने घटना का जल्द वर्क आउट करने का आश्वासन दिया है। घटना के विरोध में सर्राफा व्यापारियों ने दूसरे दिन भी दुकानों को बंद रखा।
विज्ञापन
सर्राफा व्यापारी अनुज माहेश्वरी से गुरुवार शाम बाइक सवार लुटेरों ने नगदी-जेवर समेत 12 लाख रुपये का माल लूट लिया था। विरोध करने पर व्यापारी और उनके नौकर को गोली मार दी थी। पुलिस ने घटना का खुलासा चौबीस घंटे में करने का दावा किया था। तीसरे दिन भी खुलासा न होने से व्यापारियों में गुस्सा है। हालांकि पुलिस एक दर्जन से ज्यादा संदिग्धों को हिरासत में लिया है, लेकिन कोई ठोस क्लू नहीं मिला है।
विज्ञापन
व्यापारियों का आरोप है कि पुलिस तीन दिन के बाद भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। घटना के बाद व्यापारी वर्ग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। एसएसपी मिलने वाले व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल में व्यापार मंडल अध्यक्ष दुर्गेशचंद्र माहेश्वरी, पालिका अध्यक्ष हाजी नूरउददीन, अजयभंडारी, रिहान अंसारी, संजीव कुमार उर्फ डब्बू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन