फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Today the district will remain in yellow...tomorrow again heat wave will haunt the orange zone.

Budaun News: आज येलो में रहेगा जिला...कल फिर ऑरेंज जोन में सताएगी लू

Tue, 18 Jun 2024 04:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 18 Jun 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
Today the district will remain in yellow...tomorrow again heat wave will haunt the orange zone.
धूप से बचने का प्रयास करता युवक। संवाद
बदायूं। सोमवार का दिन भीषण गर्मी के बीच बीता। आगे भी राहत मिलती हुई नजर नहीं आ रही है। बदायूं को अभी दो दिन और भीषण लू से परेशान होना पड़ेगा। ऐसे में लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है, मंगलवार को जिला येलो और बुधवार को फिर ऑरेंज जोन में रहेगा।
विज्ञापन

मौसम विभाग की ओर जारी हुई रिपोर्ट में जिले को पिछले तीन दिनों से ऑरेंज जोन में रखा गया था। अब मंगलवार को जिले को ऑरेंज जोन से हटाकर येलो जोन में रखा है। इससे लोगों को लू से कुछ राहत मिलेगी।
विज्ञापन

वहीं, बुधवार को फिर से बदायूं को ऑरेंज जोन में शामिल किया है। ऐसे में बुधवार को फिर भीषण लू चलने की संभावना है। वहीं, जिले में पड़ रही भीषण गर्मी में जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मौसम वैज्ञानिक आलोक सागर गौतम के अनुसार दो-तीन दिन यूं ही मौसम साफ रहेगा। हालांकि उसके बाद में मौसम में बदलाव की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिल्सी में लोग गर्मी से हुए बेहाल
बिल्सी। इन दिनों क्षेत्र में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। दिन शुरू होते ही धूप शरीर जला रही है। आलम ये है कि शाम को भी गर्म हवा से राहत नहीं मिलती है। सुबह आठ बजे से ही चुभने वाली धूप ने लोगों को परेशान कर रखा है। दोपहर के बाद यहां तापमान 47 को पार कर रहा है। गर्मी के कारण लोग बेहाल हो रहे है। कूलर भी ठंडी हवा नहीं दे पा रहे है। दोपहर होते ही बाजार में सन्नाटा छा जाता है। शाम सात बजे के बाद ही तापमान में कुछ गिरावट आती है। पूरे दिन लोग अपने घरों में कैद रहते है। संवाद

धूप से बचने का प्रयास करता युवक। संवाद

धूप से बचने का प्रयास करता युवक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed