आंधी, बारिश और ओलाबारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंधी के साथ आधा घंटा झमाझम बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया। शहर में जहां दुकानों पर पड़ी टीन ओर बोर्ड-होर्डिंग्स उखड़ गए। घर के बाहर फंसे लोगों को सुरक्षित स्थान पर शरण लेनी पड़ी। सड़कों पर कई जगह जलभराव नेे दिक्कते पैदा कीं। हल्के ओले भी गिरे। तमाम जगह पेड़ धराशायी हो गए। बिजली पोल और लाइनों को नुकसान पहुंचा हैं। कई इलाकों की बिजली ठप हो गई है। सदर तहसील में पेड़ गिरने और टीन उड़कर गिरने से चार लोग घायल हो गए हैं। किसान पहले ही मौसम की मार से सहमे हुए हैं। रबी की फसल बर्बादी पर वे आंसू भी नहीं पोंछ पाए कि जायद और खरीफ की फसलें पर भी पानी फिर गया।
शाम 4.30 से 5.00 बजे तक रुक-रुककर बारिश जारी रही। शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। रोडवेज परिसर जलमग्न हो गया। यात्रा में फंसे लोगों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ा।
अब और रोने को मजबूर हुआ किसान
कटरी की आधार जायद की फसल भी नष्ट
दातागंज। बेमौसम बरसात ने कटरी क्षेत्र के किसानों को पुन: रोने को मजबूर कर दिया है। कटरा क्षेत्र में हजारों एकड़ पालेज इस बरसात से तबाह हो गई है। खरबूज और तरबूज की मिठास भी जाती रही।
बेमौसम बरसात और तेज हवा की वजह से गेहूं की फसल तो नष्ट हो चुकी है। रामगंगा और गंगा के किनारे क्षेत्रीय किसानों ने हजारों एकड़ जमीन में पालेज की फसल कर रखी है। इस समय फसल पूरी तरह से तैयार है। तरबूज और खरबूज के अलावा लौकी, तोरई और कद्दू से बाजार पटा हुआ चल रहा है। कटरी के गांव नगरिया खनू के सतीश सिंह,सालिग,सरनाम, रामवीर सिंह, अरुण सिंह, गौतम आदि ने बताया कि पानी और बरसात ने पालेज किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया है। चार महीना हाड़तोड़ मेहनत और न्यूनतम चार हजार रुपया प्रति बीघा की लागत लगाई, लेकिन जब फसल की बिक्री का समय आया तो आंधी-पानी ने फसल बर्वाद कर दी। इन लोगों ने बताया कि कुछ फसल बच गई तो बिक्री लायक नहीं रह जाएगी क्योंकि खरबूजा और तरबूज की मिठास खत्म हो जाएगी। जितनी तेज लू चलती है उतनी ही खरबूज-तरबूज की मिठास बढ़ती है। वर्तमान में मौसम के मिजाज को देखते हुए लागत मूल्य ही निकल आए यहीं बहुत है।
बिजली हुई ठप
कादरचौक। बरसात और आंधी के कारण क्षेत्र में तमाम बिजली के खंबे धराशायी हो गए। जिसकी वजह से बिजली व्यवस्था ठप हो गई है। भारी संख्या में पेड़ भी गिर गए। इसके अलावा बरसात से पालेज नष्ट हो गई है। इससे किसान परेशान हो गए है।
पारेषण खंड के दो ट्रांसफार्मर हुए प्रभावित
बारिश और हवाओं से नवादा स्थित पारेषण खंड के एसडीओ एके वर्मा ने बताया कि 150 औरउ 160 एमवीए ट्रांसफार्मर खराब हो जाने के बाद उन पर काम किया गया। शाम पांच बजे से साढ़े आठ बजे तक इन्हें ठीक किया जा सका है।
बारिश, ओले और आंधी से भारी नुकसान का अंदेशा जताया गया है। सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि बरसात, ओला वृष्टि और आंधी में हुए नुकसान का सर्वे करने के आदेश दे दिए गए हैं। -शंभूनाथ, डीएम बदायूं