{"_id":"68d4489fc003ec0df1024627","slug":"three-people-including-the-headmans-wife-were-named-in-the-assault-on-a-youth-badaun-news-c-123-1-bdn1010-147666-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: युवक से मारपीट में प्रधानपति समेत तीन लोग नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: युवक से मारपीट में प्रधानपति समेत तीन लोग नामजद
विज्ञापन
अलापुर। जगत ब्लॉक क्षेत्र के गांव में फैली गंदगी और जलभराव का फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करना एक युवक को भारी पड़ गया। फोटो पोस्ट करने से गुस्साए प्रधानपति ने युवक और उसके चचेरे भाई को पीट दिया। पीड़ित की तहरीर पर प्रधानपति समेत तीन के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
जगत ब्लॉक क्षेत्र के गांव गभियाई निवासी रमेश चंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अनुसूचित जाति का है। उसके भतीजे सुमित कुमार ने गांव में फैली गंदगी और जलभराव के कुछ फोटो इंस्ट्राग्राम पर पोस्ट कर दिए थे। इसके चलते प्रधानपति स्वालीन खां पुत्र शराफत खां और उनके गुर्गे नाराज हो गए।
बीती 22 सितंबर को उसका बेटा वीरेश कुमार और भतीजा सुमित कुमार गांव के ही पंचायत घर में आयुष्मान कार्ड की केवाईसी कराने गए थे। इसी बीच पंचायत घर पर मौजूद प्रधानपति स्वालीन खां, नदीम खां पुत्र नसीर खां और रहीम खां पुत्र अमीर उल्ला इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए फोटो को लेकर उनके साथ गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन
जब दोनों ने इसका विरोध किया तो लोहे के पाइप लेकर हमलावर हो गए। सुमित तो उनसे हाथ छुड़ाकर भाग गया। वीरेश कुमार अकेला रह गया। हमलावरों ने उसे इतना पीटा कि वह बेहोशी की हालत में पहुंच गया। मारपीट के दौरान हमलावरों ने जाति सूचक गलियां भी दीं। पिटाई से वीरेश कुमार को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने प्रधानपति समेत तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में शुरू कर दी है।
तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना शुरू की गई है प्रधान द्वारा जाति सूचक गालियां देने का एक वीडियो सामने आया था जिसकी जांच करने के उपरांत ही मुकदमा दर्ज कराया गया है आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। - केके तिवारी, सीओ दातागंज