फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three people including a couple were beaten and injured due to old enmity

Budaun News: पुरानी रंजिश में दंपती समेत तीन को पीटकर किया घायल

Wed, 27 Aug 2025 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Three people including a couple were beaten and injured due to old enmity
मारपीट में घायल महिला। संवाद
सहसवान। पुरानी रंजिश के चलते पांच लोगों ने एक ग्रामीण के साथ मारपीट की। बीच बचाव करने पर उसकी पत्नी और भाभी को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव भवानीपुर खल्ली निवासी पुत्तन का कहना है कि पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग उनसे रंजिश मानते हैं। सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे वह अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह घर में पहुंचे कि पांच लोगों ने उसे लाठी डंडों से मारना पीटना शुरू कर दिया। उसकी पत्नी सजीला व भाभी शमा ने बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों के परिवार की भी महिलाएं आ गईं। उन्होंने उसकी पत्नी और भाभी को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने पांच लोगों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेज दिया। गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है। मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed