{"_id":"68bdd0c859f4bb01ad0ac409","slug":"three-day-beautician-workshop-concluded-in-district-jail-badaun-news-c-123-1-bdn1012-146521-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जिला कारागार में तीन दिवसीय ब्यूटीशियन कार्यशाला संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जिला कारागार में तीन दिवसीय ब्यूटीशियन कार्यशाला संपन्न
विज्ञापन
बदायूं। जिला कारागार में 5 से 7 सितंबर तक महिला कैदियों के लिए आयोजित तीन दिवसीय ब्यूटीशियन कार्यशाला का रविवार को समापन हो गया।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य महिला बंदी, कैदियों को कौशल प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाना और भविष्य में उनके लिए नए अवसर उपलब्ध कराना रहा। समापन अवसर पर सभी प्रतिभागी महिलाओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के दौरान कैदियों ने उत्साह के साथ अपनी सीख साझा की और आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ने का संकल्प लिया। आयोजक डॉ. कृष्णा सिंह ने कहा कि कारागार की दीवारें किसी के सपनों को नहीं रोक सकतीं। यदि अवसर और हौसला मिले तो हर महिला अपनी नई पहचान बना सकती है। कार्यशाला को सफल बनाने में डिप्टी जेलर अनन्या, कारागार शिक्षिका गुलशन अफ़रोज़ का अहम योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में कारागार प्रशासन और संस्था के पदाधिकारियों ने महिला कैदियों को इस प्रशिक्षण का उपयोग कर आगे आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। संवाद