फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three bighas of wheat crop destroyed in farm fire.

Budaun News: खेत में लगी आग से तीन बीघा गेहूं की फसल जली

Mon, 13 Apr 2026 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Three bighas of wheat crop destroyed in farm fire.
बांस बरोलिया में खेत में लगी आग पर काबू पाते पुलिस कर्मी। संवाद
बिल्सी। गांव बांस बरोलिया में रविवार की शाम एक खेत में अचानक आग लगने से करीब तीन बीघा गेहूं की कटी पड़ी फसल जल गई। घटना से किसान को भारी नुकसान हुआ है। सूचना पर दमकल और पुलिस मौके पर पहुंच गई। तब तक अधिकांश फसल जल चुकी थी। कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया, जिससे आसपास के खेतों की फसल को बचाया जा सका।
विज्ञापन

गांव के धर्मवीर पाली पुत्र महावीर का खेत गांव के मुख्य मार्ग के किनारे है। रविवार की शाम साढ़े पांच बजे आसपास के लोगों ने खेत से धुआं उठता देखा। जब तक लोग मौके पर पहुंचते, तब तक आग ने गेहूं की कटी पड़ी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने तत्काल एकजुट होकर बाल्टियों और उपलब्ध संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
विज्ञापन

काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया जा सका। कुछ देर बाद आग बुझाने के लिए दमकल भी पहुंच गई, लेकिन तब तक लगभग तीन बीघा फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी। घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दे दी गई है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते आग पर काबू न पाया जाता तो आसपास के खेतों की फसल भी इसकी चपेट में आ सकती थी, जिससे बड़ा नुकसान हो सकता था। पीड़ित किसान ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




बिजली की चिंगारी से आठ बीघा गेहूं जला
गुलड़िया। नगर पंचायत गुलड़िया निवासी किसान रामकुमार सिंह पुत्र जमुना सिंह के खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन में निकली चिंगारियों से आठ बीघा गेहूं की फसल जल गई।

बिजली लाइन पेट्रोल पंप के समीप खेतों के ऊपर से होकर गुजर रही है। बिजली लाइन बेहद ढीली है। आए दिन उसमें फॉल्ट होते रहते हैं। इसकी शिकायत कई बार विद्युत उपकेंद्र गुलड़िया पर की गई, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। रविवार की शाम करीब चार बजे अचानक लाइन की चिंगारी से आठ बीघा गेहूं की फसल में आग लग गई। किसान रामकुमार सिंह के पास के किसानों ने ट्रैक्टर से आसपास के खेतों में जोताई कर आग को फैलने से बचाया। अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था। संवाद

बांस बरोलिया में खेत में लगी आग पर काबू पाते पुलिस कर्मी। संवाद

बांस बरोलिया में खेत में लगी आग पर काबू पाते पुलिस कर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed