फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   There was a huge crash milk distribution scheme

धड़ाम हुई दूध वितरण योजना

Thu, 07 Jul 2016 12:01 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Thu, 07 Jul 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
जिले में शासन की बच्चों को हर बुधवार को दूध वितरण करने की महत्वपूर्ण योजना पूरी तरह फ्लाप होती दिख रही है। ग्रीष्मावकाश के बाद खुले स्कूलों में पहले बुधवार को ही दूध का वितरण नहीं हो पाया। यह जरूर है कि सरकारी आंकड़ों में हर स्कूल में बच्चों को दूध का वितरण किया जाना दर्शा दिया गया होगा। पहला बुधवार होने के बाद भी विभागीय अधिकारी स्कूलों को चेक करने को भी नहीं निकले। 
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के ठहराव के लिए शासन द्वारा हर तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। रोजाना बच्चों को एमडीएम दिया जाता है। इसके अलावा पिछले शैक्षिक सत्र से बच्चों को प्रत्येक बुधवार को 200 ग्राम के हिसाब से दूध का वितरण भी किए जाने के आदेश हैं। चालू माह से शासन ने हर सोमवार को मौसमी फल बांटे जाने के आदेश जारी किए हैं। ग्रीष्मावकाश के बाद आज पहला बुधवार था। सो बच्चों को दूध का वितरण होना था। सूत्र बताते हैं कि जिले के ज्यादातर स्कूलों में बच्चों को दूध नहीं दिया गया। शहर के आसपास के जरूर कुछ विद्यालयों में बच्चों को दूध का वितरण किया गया।  
विज्ञापन

लोगों द्वारा विभागीय अधिकारियों से दूध वितरण न होने की शिकायतें भी की जाती रहीं हैं, बावजूद इसके अधिकारी खामोश हैं। आज भी विभागीय अधिकारियों ने स्कूलों में पहुंचकर यह जानने की जहमत नहीं उठाई की। लोगों का कहना है कि दूध और फल वितरण के दिन अधिकारियों को स्कूलों में पहुंचकर देखना चाहिए। इस संबंध में बीएसए पीसी यादव से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने मोबाइल कॉल रिसीव नहीं किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed