फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   There was a date at Kachla, the tableau at Belandi Ghat took lives

Budaun News: कछला पर डटे रहे, बेलाडांडी घाट पर अव्यवस्था के चलते चली गई जान

Mon, 17 Jun 2024 05:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 17 Jun 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
There was a date at Kachla, the tableau at Belandi Ghat took lives
दातागंज। जिला प्रशासन कछला पर व्यवस्था बनाने में जुटा रहा। जबकि, बेलाडांडी घाट पर अव्यवस्था के चलते जान चली गई। मात्र दो पुलिसकर्मी तैनात थे, जो किसी को रोकटोक नहीं रहे थे। युवक पुल से छलांग लगाकर नदी में कूद रहे थे। यही कारण था कि कोई भी कहीं भी स्नान करने लगा था। इसी अव्यवस्था के चलते एक की जान चली गई।
विज्ञापन

बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है, जब प्रशासन की ओर से इस तरह बड़े पर्व पर लापरवाही बरती गई है। कछला पर व्यवस्था बनाने में अधिकारी इतने व्यस्त हो चुके थे कि उन्होंने आसपास के घाटों पर कोई व्यवस्था ही नहीं देखी।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विमल अपने दोस्तों के साथ रामगंगा नदी में स्नान कर रहा था। वह पुल के नीचे था। वहीं गंगा की धार के भंवर में फंसकर गहरे पानी में चला गया। यह देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया लेकिन वहां कोई गोताखोर मौजूद नहीं था। जिससे युवक को तत्काल बाहर नहीं निकाला जा सका। इसकी सूचना पर परिवार वाले कई गोताखोरों को लेकर मौके पर पहुंच गए। उसके बाद रामगंगा नदी में युवक की तलाश कराई गई। करीब तीन घंटे बाद युवक को बाहर निकाला जा सका, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी। इसकी सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शी बोले, खेल-खेल में हुआ हादसा
- बेलाडांडी घाट पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों का यह भी कहना कि विमल अपने दोस्तों के साथ गंगा स्नान के दौरान खेल कर रहा था। कुछ लोग गंगा के पुल से नीचे कूद रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed