{"_id":"65bab50b383976641d0ce3d4","slug":"theft-of-cash-and-jewelery-by-masking-up-in-a-bullion-dealers-shop-badaun-news-c-123-1-sbly1004-112542-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सराफा व्यापारी की दुकान में नकब लगाकर नकदी और गहने चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सराफा व्यापारी की दुकान में नकब लगाकर नकदी और गहने चोरी
विज्ञापन
दहगवां कस्बे में सराफा व्यापारी की दुकान के बाहर लगी भीड़। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। जरीफनगर थाना क्षेत्र के दहगवां कस्बे में मंगलवार रात चोर एक सराफा व्यापारी की दुकान में नकब लगाकर सोने-चांदी के जेवर और 10 हजार रुपये ले गए। व्यापारी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
दहगवां कस्बा निवासी सुनील वर्मा आभूषण बनाने और चमकाने की दुकान है। सुनील का कहना है कि जब वह बुधवार सुबह अपनी दुकान पहुंचे और दुकान का शटर उठाया कि वह अंदर के हालात देखकर हैरान रह गए। उनकी दुकान में पिछली दीवार पर नकब लगा हुआ था। दुकान से तिजोरी गायब थी और सारा सामान इधर-उधर फैला पड़ा था। उन्होंने बताया कि तिजोरी में चांदी के खंड़ुआ, हसली, रेशम पट्टी, लच्छे और गुच्छा आदि रखे थे। साथ ही कुछ चांदी के टूटे जेवर और करीब 10 हजार रुपये रखे थे। उनकी सूचना पर मोहल्ले के तमाम लोग आ गए। बाद में थाना पुलिस भी पहुंच गई। उन्होंने थाना पुलिस को तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।