{"_id":"6ac15ce7f1cb06a2760fe69e","slug":"the-revenue-department-and-the-police-will-investigate-45-land-disputes-badaun-news-c-123-1-sbly1006-174593-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जमीन के 45 विवादों की राजस्व विभाग-पुलिस करेगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जमीन के 45 विवादों की राजस्व विभाग-पुलिस करेगी जांच
Sun, 04 Oct 2026 01:22 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
बिल्सी। डीएम अवनीश राय की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को जमीन विवाद से जुड़ी 45 शिकायतें पहुंचीं। इसमें छह मामले सरकारी चकरोड पर कब्जे के पहुंचे। डीएम ने भूमि विवाद से संंबंधित मामलों में राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित की है। टीमों को मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करने और अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस में राजस्व से संबंधित 45, पुलिस से जुड़ीं 12, समाज कल्याण विभाग की दो, नगर पालिका से संबंधित चार सहित कुल 63 शिकायतें पहुंचीं, इनमें 3 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया। 60 मामलों में संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
डीएम और एसएसपी अंकिता शर्मा के समक्ष जोगेंद्र निवासी ग्राम खौसारा ने कहा कि खौसारा स्थित गाटा संख्या 57 में सरकारी चकमार्ग पर दबंगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। डीएम ने राजस्व निरीक्षक और लेखपाल को निर्देश दिए कि चकमार्ग की पैमाइश कर सीमांकन कराकर कब्जा हटवाएं। विकास कुमार निवासी ग्राम करियामई ने कहा कि विद्युत विभाग ने मनमाने तरीके से बिल अत्यधिक धनराशि का बनाकर भेज दिया है।
विज्ञापन
डीएम ने एसडीओ को नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ग्राम खेरवारा निवासी हरि सिंह ने कहा कि चकमार्ग पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। डीएम ने राजस्व निरीक्षक को चकमार्ग खुलवाने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।
डीएम ने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस मौके पर सीएमओ डाॅ. विकास शर्मा, एसडीएम गौरव आर्य, सीओ आलोक सिध्दू, तहसीलदार प्रभा सिंह, नायब तहसीलदार बदन सिंह, ईओ वेदप्रकाश यादव, डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, धीरज गुप्ता, एसडीओ कुलदीप कुमार, जेई राजेश कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।