फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Issue of vote theft to be raised at PDA Panchayat: Aditya Yadav

पीडीए पंचायत में उठेगा वोट चोरी का मुद्दा : आदित्य यादव

Sun, 04 Oct 2026 01:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 04 Oct 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Issue of vote theft to be raised at PDA Panchayat: Aditya Yadav
प्रेस वार्ता में बात करते सपा सांसद आदित्य यादव। संवाद
बदायूं। समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर हुई बैठक में सांसद आदित्य यादव ने चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीडीए पंचायत के माध्यम से वोट चोरी के मुद्दे को जनता के बीच ले जाएंगे। आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार एक पार्टी को लाभ पहुंचाने के लिए धांधली कर रहे हैं। देश में 13 करोड़ वोट काटे गए हैं, जिले में ही तीन लाख से अधिक वोट काटे जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि जिन लोगों के वोट काटे गए हैं, उनकी आवाज उठाने और उनके वोट डालने के अधिकार को वापस दिलाने का काम किया जाएगा। सभी विधानसभाओं में पीडीए पंचायत के माध्यम से लोगों को उनके वोट डालने के अधिकार के प्रति जागरूक किया जाएगा। पार्टी नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके द्वारा लगातार संविधान को छिन्न-भिन्न करने का प्रयास किया जा रहा है। गोशालाओं में गोवंशों की मौत पर सांसद ने कहा कि सरकार बुलडोजर चलाने का दावा करती है, जिले की गोशालाओं को खोदकर देखा जाए तो अवशेष मिलेंगे। इस मामले में कड़ी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed