{"_id":"6ac15d6e1d3d4298910789c3","slug":"youth-dies-after-slipping-and-falling-into-the-aril-river-while-grazing-livestock-badaun-news-c-123-1-bdn1038-174628-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पशु चराते समय पैर फिसलने से अरिल नदी में गिरा युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पशु चराते समय पैर फिसलने से अरिल नदी में गिरा युवक, मौत
Sun, 04 Oct 2026 01:24 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
दातागंज। कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव कैलेयाई का युवक अरिल नदी में डूब गया। युवक रोजमर्रा की तरह शनिवार को भी पशुओं को चराने गया था। पशुओं को चराने के दौरान ही युवक का पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। आसपास के लोगों ने उसे निकालकर सीएचसी दातागंज पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सीएचसी से युवक की मौत होने की सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची और पोस्टमॉर्टम कराने के लिए बातचीत की, लेकिन देर शाम तक परिजन शव को गांव में ही रखे रहे। गांव निवासी आराम सिंह के 27 वर्षीय पुत्र राजपाल सिंह शनिवार को पशुओं को चराने गए थे। इसी दौरान वह पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया। आसपास मौजूद लोगों ने युवक को पानी से निकाला और आनन-फानन में सीएचसी लेकर पहुंचे थे। जहां चिकित्साधिकारी रिदेश भसीन ने युवक को मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार, आराम सिंह तीन भाइयों में सबसे बड़े थे और उनके चार बच्चे है। सीओ दातागंज अशेष नाथ सिंह ने बताया कि पुलिस ने युवक के परिजन से पोस्टमॉर्टम कराने के लिए संपर्क किया है, लेकिन परिजन पोस्टमॉर्टम कराने के लिए तैयार नहीं हुए हंै। परिजन से बात की जा रही है।