फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   36 players selected for the divisional Kabaddi competition.

Budaun News: मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता में 36 खिलाड़ियों का चयन

Sun, 04 Oct 2026 01:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 04 Oct 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
36 players selected for the divisional Kabaddi competition.
बिल्सी। 70वीं मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता (बालक वर्ग) के लिए बदायूं जिले की टीम में 14, 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग के कुल 36 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से जारी पत्र के अनुसार मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता पांच अक्तूबर को शाहजहांपुर में आयोजित होगी।
विज्ञापन

जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 23 सितंबर को नेहरू आदर्श इंटर कॉलेज अलापुर में कराया गया था। प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन मंडलीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
विज्ञापन

अंडर-14 वर्ग में मुन्ना लाल इंटर कॉलेज वजीरगंज के राघव कुमार, भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज बिल्सी के हर्षित और मोहित यादव, सेंट्रलिया विद्यालय बीबीपुर के शिवम, आरओवीएस यादव इंटर कॉलेज दहलगौट के सौरभ, राजेश, गुरजीत, शिव कुमार और अंश, नेहरू आदर्श इंटर कॉलेज अलापुर के प्रतीक कुशवाहा और रुकुम सिंह वैदिक इंटर कॉलेज नगला के आलोक व रोहित शामिल हैं। टीम कोच सीपी सिंह और टीम मैनेजर अजय पटेल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-17 वर्ग में मुन्ना लाल इंटर कॉलेज वजीरगंज के आनंद, भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज बिल्सी के निहाल गुप्ता, शिवा ठाकुर, आरके लक्ष्य, गोविंद कुमार और अंश ठाकुर और नेहरू आदर्श इंटर कॉलेज अलापुर के ऋषभ कुमार का चयन हुआ है। दूसरे चरण की सूची में नेहरू आदर्श इंटर कॉलेज अलापुर के विजय मिश्रा, नन्हू मल जैन इंटर कॉलेज बिल्सी के अंशुल व अनूप, नन्हू मल जैन इंटर कॉलेज बिल्सी के प्रशांत, एनएए इंटर कॉलेज बिल्सी के प्रियांशु तथा मदन लाल इंटर कॉलेज बिसौली के प्रियांशु शामिल हैं। टीम कोच वरुण प्रताप सिंह और टीम मैनेजर अरविंद कुमार वर्मा हैं।

अंडर-19 वर्ग में एनएएनए इंटर कॉलेज बिल्सी के सुधीर सिंह व राजेश शर्मा, मुन्ना लाल इंटर कॉलेज वजीरगंज के दिपांशु, नेहरू आदर्श इंटर कॉलेज अलापुर के रोहित व मनीषा, मदन लाल इंटर कॉलेज बिसौली के विवेक शाक्य, जतिन शाक्य व आशीष कुमार, नन्हू मल जैन इंटर कॉलेज बिल्सी के प्रवेश व मोनू तथा कुरुक्षेत्र सिंह वैदिक इंटर कॉलेज नगला के केशव व प्रियांशा चयनित हुए हैं। टीम कोच दयाराम, टीम मैनेजर राजीव कुमार और ओवरऑल टीम इंचार्ज देवेंद्र कुमार हैं।
-------
जिला स्तर पर खिलाड़ियों की ओर से बेहतर प्रदर्शन किया गया है। इसके आधार पर उनका मंडल स्तर के लिए चयन किया गया है।



-लालजी यादव, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed