{"_id":"677c1b0fa9c2efe639040d5f","slug":"the-westerly-wind-increased-the-melting-everyone-is-in-distress-badaun-news-c-123-1-bdn1007-132337-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पछुआ हवा ने बढ़ा दी गलन, हर कोई बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पछुआ हवा ने बढ़ा दी गलन, हर कोई बेहाल
विज्ञापन
कोयले की दुकान पर खरीदारी करते लोग। संवाद
बदायूं। गलन व शीतलहर से लोगों की दिनचर्या गड़बड़ा गई है। पछुआ हवा ने गलन और बढ़ा दी है। सुबह से दोपहर तक बादलों के बीच सूरज छिपा रहा। सोमवार को न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 22.2 तो न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
सोमवार को भी सूरज के दर्शन नहीं हो सके। सुबह से ही कोहरा छाया रहा। हाईवे पर दस बजे तक जबरदस्त कोहरा रहा। इसके बाद कोहरा छंटना शुरू हुआ। पूरे दिन धूप नहीं निकली। बादलों के छाए रहने से माहौल में ठंड और गलन बढ़ गई है। दिन का न्यूनतम पारा लुढ़ककर 9.7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम पारा एक डिग्री के करीब गिरा है। इससे ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिन तक धुंध और कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है।
एक्यूआई 165 तक पहुंचा
जनवरी में प्रदूषण का भी असर घटता-बढ़ता रहा। एक जनवरी को एक्यूआई 165 तक जा पहुंचा था। इसके बाद एक्यूआई में गिरावट आई। दो जनवरी को 130, तीन जनवरी को 155, चार जनवरी को 120, पांच जनवरी को 113, जबकि सोमवार को एक्यूआई बढ़कर 123 तक पहुंच गया।
विज्ञापन
ठंड बढ़ने के साथ कोयले के दाम में इजाफा
बदायूं। सर्दी के साथ शीतलहर की दस्तक देते ही बाजार में कोयला व लकड़ी की बिक्री में भी इजाफा हुआ है। पिछले साल की अपेक्षा इस साल कोयले के दाम में पांच रुपये प्रति किलो का इजाफा हुआ है।
बाजार में पत्थर का कोयला 30 रुपये तो लकड़ी का 45 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। पिछले साल लकड़ी के कोयले का भाव 40 रुपये प्रति किलो था। वहीं लकड़ी का छोटा कोयला 35 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। वहीं, आरा मशीन पर बिकने वाली लकड़ी का भाव ठंड के कारण दस रुपये प्रति किलो से बढ़कर 12 से 15 रुपये प्रति किलो हो गया है। संवाद