{"_id":"63c2eb69b95a931b78256a29","slug":"the-weather-turned-again-clouds-remained-throughout-the-day-chances-of-increasing-cold-badaun-news-bly5101172145-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: फिर पलटा मौसम, दिन भर छाए रहे बादल, सर्दी बढ़ने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: फिर पलटा मौसम, दिन भर छाए रहे बादल, सर्दी बढ़ने के आसार
विज्ञापन
सर्दी में रोडवेज पर बच्चों को गर्म कपड़ों में लपेटकर बैठी महिला।
शुक्रवार को धूप खिलने से मिली थी लोगों को राहत
अभी तीन-चार दिन मौसम में जारी रहेगा बदलाव
बदायूं। शुक्रवार को चटख धूप निकलने के बाद शनिवार को एक बार फिर मौसम बदल गया। सुबह से ही कोहरा छाया रहा। कोहरा हल्का हुआ तो बादल छा गए। शाम को गलन बढ़ गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अभी तीन-चार दिन मौसम में बदलाव जारी रहेगा।
मौसम को लेकर जताए जा रहे पूर्वानुमान लगातार गलत साबित हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी का अनुमान था, लेकिन दोपहर बाद धूप खिलने से अनुमान गलत साबित हुआ। इसके बाद शुक्रवार को निकली चटख धूप देखकर लगा कि शायद मकर संक्रांति के बाद मौसम में बदलाव आएगा, लेकिन शनिवार का मौसम देखकर ये अनुमान भी गलत साबित हुआ।
शनिवार को एक बार फिर सुबह से ही छाया कोहरा राहगीरों की मुसीबत बना तो दोपहर में छाये बादलों ने सर्दी और बढ़ा दी। हालांकि शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में काफी फर्क देखने को मिला। शुक्रवार को जहां अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री दर्ज किया गया था, वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 21.6 डिग्री हो गया। हालांकि न्यूनतम तापमान गिरकर 11.2 डिग्री रहा।
विज्ञापन
हेमवती नंदन बहुगुणा यूनिवर्सिटी के भौतिक विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर व मौसम विशेषज्ञ डॉ. आलोक सागर गौतम के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव यूं ही बना रहेगा। हालांकि डाटा के अनुसार, मौसम साफ रहने का अनुमान है, लेकिन हवाओं के दिशा बदलने से बादल भी छा सकते हैं। इतना जरूर है कि आने वाले दिनों में सर्दी अभी ऐसे ही रहेगी।