{"_id":"679e79c1d4f457c47a078761","slug":"the-villagers-of-behta-gunsai-protested-against-consolidation-of-land-holdings-badaun-news-c-123-1-sbly1006-133646-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बेहटा गुंसाई के ग्रामीणों ने चकबंदी के विरोध में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बेहटा गुंसाई के ग्रामीणों ने चकबंदी के विरोध में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
बिल्सी तहसील पर चकबंदी को लेकर प्रदर्शन करते बेहटा गुंसाई के ग्रामीण। संवाद
बिल्सी। शनिवार को तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई के ग्रामीण चकबंदी न कराए जाने की मांग को लेकर तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही चकबंदी अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में अपनी मांग को लेकर डीएम निधि श्रीवास्तव को एक ज्ञापन सौंप कर शीघ्र चकबंदी प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में चकबंदी प्रक्रिया चल रही है। गांव में अधिकतर छोटे कृषक हैं, जो खेती-किसानी और मेहनत मजदूरी कर अपना जीवन गुजर-बसर कर रहे हैं। वे शुरू से ही चकबंदी का विरोध कर रहे हैं। चकबंदी होने के बाद कृषकों के चक बदल जाएंगे, जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि गांव के अधिकांश किसान चकबंदी के खिलाफ है। उनकी मांग पूरी तरह जायज है। इसलिए चकबंदी प्रक्रिया पर शीघ्र रोक लगाई जाए। साथ ही उन्होंने चकबंदी विभाग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप भी लगाए। इस मौके पर विनय शर्मा, विकास गुप्ता, राजेश कुमार, नवलपुरी, सोहनपाल, कृष्णगोपाल, अख्तर खां, आशीष कुमार, सुभाष चंद्र, श्याम सुंदर, नरेश चंद्र, प्रमोद कुमार, मुन्नालाल आदि किसान मौजूद रहे।