फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The victim woman sat on a dharna after the medicolegal report was wrong

Budaun News: मेडिकोलीगल की रिपोर्ट गलत होने पर धरने पर बैठी पीड़ित महिला

Sun, 23 Jun 2024 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
The victim woman sat on a dharna after the medicolegal report was wrong
मेडिकल की गलत रिपार्ट बनाने को लेकर परिवार सहित मालवीय आवास पर धरने पर बैठी महिला। संवाद
बदायूं। हाथ की कलाई में महिला को फ्रैक्चर था। एक्सरे में भी साफ दिख रहा है, पर डॉक्टर ने आरोपियों से साठगांठ कर गलत रिपोर्ट दे दी। इससे आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हो पा रही। यह आरोप लगाते हुए सिविल लाइंस क्षेत्र के गांव रूपापुर निवासी महिला आरती ने मालवीय आवास पर शनिवार को धरना शुरू कर दिया। शनिवार को कोई अधिकारी उसका हाल लेने तक नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में मेडिकोलीगल के नाम पर आए दिन कोई न कोई बखेड़ा सामने आ ही जाता है। कर्मचारी पीड़ित और आरोपी दोनाें से ही साठगांठ कर लेते हैं। जहां से रुपये मिलते हैं, उसी के आधार पर रिपोर्ट बनाकर दे दी जाती है। नया मामला सिविल लाइंस क्षेत्र के गांव रूपापुर का सामने आया है।
विज्ञापन

यहां रहने वाली महिला आरती ने बताया कि 29 मई को उसके ससुर रघुवीर और सास राजकुमारी ने उसको लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से मारपीट की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। पुलिस को तहरीर दी, जिस पर मारपीट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर ने कलाई की जगह कोहनी की गलत रिपोर्ट बनाकर दे दी। अगर कलाई की रिपोर्ट दी जाती तो धाराओं में बढ़ोतरी पुलिस करती, लेकिन अब सादा रिपोर्ट देख कार्रवाई नहीं हो पा रही है। परेशान होकर पीड़ित महिला पति बबलू के साथ मालवीय आवास पर धरने पर बैठ गई है। उसका कहना है कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक वह धरने पर ही रहेगी।



ऐसा कोई मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा किया गया है, तो गलत है। एक्सरे एडवाइज में डॉक्टर जहां का लिखता है, वही कर्मचारी करते हैं। डॉक्टर भी उसी आधार पर अपनी रिपोर्ट तैयार करता है। इस मामले की अब हम खुद जांच करेंगे, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. कप्तान सिंह, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed