{"_id":"6a611fec3d399023ad02923e","slug":"the-three-women-who-swindled-the-bullion-merchant-have-been-sent-to-jail-badaun-news-c-123-1-bdn1038-169073-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सर्राफ को ठगने वालीं तीनों महिलाएं भेज भेजी गईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सर्राफ को ठगने वालीं तीनों महिलाएं भेज भेजी गईं
विज्ञापन
दातागंज। कोतवाली क्षेत्र में सर्राफ से ठगी करने वालीं तीन महिलाओं को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
सर्राफ स्वयं गुप्ता ने बताया कि पिछले सप्ताह तीन महिलाएं दुकान पर आई थीं। उन्होंने कान की बाली दिखाने को कहा था। आठ जोड़ी बाली दिखाने के बाद, उन्हें कोई पसंद नहीं आई, यह कहकर चल दीं। उनके जाने के बाद सभी बालियों को गिनकर रख लिया। सही से देखने पर पता चला कि 4 जोड़ी बालियां नकली हैं। इसके बाद उन्होंने महिलाओं को काफी तलाशा, लेकिन वे नहीं मिलीं।
मंगलवार को यह तीनों महिलाएं दोबारा से स्वयं गुप्ता की दुकान पर पहुंच गईं और वही प्रक्रिया दोहराई। इस बार दुकानदार स्वयं गुप्ता ने उनको पहचान सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस पूछताछ में जेवरों की हेराफेरी करने वाली महिलाओं की पहचान शबनम, निशा निवासी गांव मसूदपुर और आसमा निवासी ककराला थाना अलापुर के रूप में हुई है।
सीओ अशेष नाथ सिंह ने बताया कि सर्राफ ने जेवर बदलने वालीं महिलाओं को पहचान कर मंगलवार को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। बुधवार को तीनों महिलाओं को कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है। संवाद