फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The 'Third Eye' model of Saraswati Vidya Mandir of Bisauli stood first.

Budaun News: बिसौली के सरस्वती विद्या मंदिर का ‘थर्ड आई’ मॉडल रहा प्रथम

Thu, 30 Oct 2025 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
The 'Third Eye' model of Saraswati Vidya Mandir of Bisauli stood first.
जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में अपने-अपने प्रोजेक्ट के साथ छात्राएं। स्रोत आयोजक - फोटो : udhampur news
बदायूं। विज्ञान क्लब के तत्वावधान में जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन शिव देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में किया गया। इसमें पहले स्थान पर बिसौली के सरस्वती विद्या मंदिर के मानस वार्ष्णेय, मोहित कुमार, ईशु का थर्ड आई मॉडल प्रथम स्थान पर आए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आईटीआई लिमिटेड रायबरेली के सेवानिवृत्त सहायक महाप्रबंधक जेपी वैश्य ने दीप जलाकर किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाने करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि किसी भी काम को करने के लिए एक जुनून होना अति आवश्यक है। प्रदर्शनी में जिलेभर के स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान व तकनीकी नवाचार पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए, जिनमें आधुनिक तकनीक, ऊर्जा संरक्षण, सुरक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषय शामिल रहे।
विज्ञापन

अध्यक्षता कॉलेज के प्रधानाचार्य वेद रतन शर्मा ने की। वहीं, मूल्यांकन कार्य राजकीय पॉलिटेक्निक व आईआईटी से आए मनीषा, विपिन, मानसी, शिवम ने किया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। प्रथम स्थान प्राप्त टीम को 5000, द्वितीय को 3000, तृतीय को 2000 और अन्य चयनित प्रतिभागियों को 1000 रुपये सांत्वना पुरस्कार के रूप में दिए गए हैं। कार्यक्रम में कृष्ण हरि शर्मा, खान मोहम्मद अकरम वाजिद, पंकज माथुर, मोनिका सक्सेना, प्रियंका, केशव कुमार सक्सेना, अर्चना तिवारी आदि मौजूद रहे। संचालन जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक विवेक जौहरी ने किया। इसके अलावा 9वें से 15वें स्थान तक चयनित प्रतिभागियों में ग्लोबल हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल, जिलाॅट पब्लिक स्कूल, सिग्लर मिशन गर्ल्स इंटर कॉलेज, पार्वती आर्य कन्या इंटर कॉलेज और शिव देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के विद्यार्थी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रहे परिणाम
प्रथम स्थान : सरस्वती विद्या मंदिर बिसौली के मानस वार्ष्णेय, मोहित कुमार, ईशु के ‘थर्ड आई’ मॉडल।
द्वितीय स्थान : ब्लूमिंग डेल स्कूल के देवांश सागर, अर्पित गुप्ता, दक्ष गुप्ता, हर्षित भारती, सिमरन, अक्षिता के ‘वाई-फाई एंड वायरलेस ईवी चार्जिंग’ मॉडल।

तृतीय स्थान : श्री कृष्णा इंटर कॉलेज के योगेश सिंह का ‘स्मार्ट सोलर स्प्रिंग मेडिसिन इन फील्ड’ मॉडल।
चतुर्थ स्थान : श्री कृष्ण इंटर कॉलेज के वशिष्ठ पाल के ‘सिक्योरिटी फ्रॉम पोल्स एंड लैंडमाइन डिटेक्टिंग कार’।
पंचम स्थान : केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज की सानिया खान के ‘ब्लाइंड स्टिक’।
छठा स्थान : ग्लोबल हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल के सक्षम वार्ष्णेय और श्रेष्ठ गुप्ता के ‘विमेन सेफ्टी किट’।
सातवां स्थान : जीजीआईसी दातागंज की आस्था सिंह और रैना के ‘हाईवे एक्सीडेंट प्रोटेक्टिंग डिवाइस’।
आठवां स्थान : जीजीआईसी दातागंज की अवनी और माधुरी के ‘वाटर ड्रिंकिंग अलार्म एंड डोमेस्टिक रोबोट’।

जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में अपने-अपने प्रोजेक्ट के साथ छात्राएं। स्रोत आयोजक

जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में अपने-अपने प्रोजेक्ट के साथ छात्राएं। स्रोत आयोजक- फोटो : udhampur news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed