फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Villager murdered by having his head smashed with a brick three family members injured in Budaun

बदायूं में वारदात: दिनदहाड़े ईंट से सिर कूचकर ग्रामीण की हत्या, पथराव में तीन परिजन घायल, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 13 Oct 2026 02:32 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 13 Oct 2026 02:32 PM IST
सार

वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव फतेहनगला में मंगलवार को दिनदहाड़े ग्रामीण की हत्या से सनसनी फैल गई। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Villager murdered by having his head smashed with a brick three family members injured in Budaun
शव के पास बैठे परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव फतेहनगला में ईंट से सिर कुचलकर 45 वर्षीय खेमकरन की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारोपियों ने खेमकरन को बचाने आए उनके परिवार के तीन लोगों पर भी पथराव किया। उन्हें भी चोटें आई हैं। घटना के बाद मुख्य हत्यारोपी अपने अन्य साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। गांव में पथराव व हत्या होने की सूचना से पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई।

विज्ञापन




सीओ सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार के साथ ग्रामीणों से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली। काफी देर तक परिजनों ने घटनास्थल से शव उठने नहीं दिया। आक्रोशित परिजन हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने की मांग पर कर रहे थे। काफी समझाने पर शव पोस्टमॉर्टम के लिए उठने दिया। गांव में तीन थानों की पुलिस तैनात कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक फतेहनगला गांव में खेमकरन और हत्यारोपी अवनीश मकान आमने-सामने हैं। अवनीश शराब पीने का आदी बताया जाता है। 
विज्ञापन


अपनी खाली जगह को साफ कर रहे थे खेमकरन 
पुलिस ने घटनास्थल पर ग्रामीणों से पूछताछ की, जिसमें यह बात सामने आई कि मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे खेमकरन गांव में ही अपनी खाली जगह को कंडे थोपने के लिए दरांती व खुरपी से साफ कर रहे थे। तभी वहां पर अवनीश अपने दोस्त पान सिंह व दो अन्य के साथ पहुंचा और खेमकरन पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। खेमकरन चिल्लाए, लेकिन डर की वजह से अन्य ग्रामीण मौके पर बचाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Villager murdered by having his head smashed with a brick three family members injured in Budaun
घटनास्थल पर पड़ी दरांती, खुरपी और मृतक के जूते - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सूचना पर खेमकरन के परिवार से उनके भतीजे किशनपाल, उनकी हेमवती और रामबहादुर मौके पर पहुंचे। उन्होंने खेमकरन को बचाने की कोशिश की तो हमलावरों ने तीनों पर पथराव कर दिया। इससे तीनों चोटिल हो गए। परिजनों के मुताबिक हत्यारोपी 15 से 20 मिनट तक खेमकरन के सिर पर ईंटों से हमला करते रहे। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हत्यारोपी अवनीश व उसके साथी जंगल की तरफ भाग गए। 
 

Villager murdered by having his head smashed with a brick three family members injured in Budaun
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्यारोपी गिरफ्तार 
सूचना पर पुलिस ने जंगल में घेराबंदी कर हत्यारोपी अवनीश को गिरफ्तार कर लिया। उसके परिवार की तीन महिलाओं को भी हिरासत में लिया गया है। सभी को थाने ले जाया गया। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से खून से सने ईंट व पत्थर बरामद कर अन्य साक्ष्य एकत्र किए हैं। मौके पर दरांती व खुरपी भी खून से सनी मिली। 

Villager murdered by having his head smashed with a brick three family members injured in Budaun
घटनास्थल पर शव सील करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीओ बिल्सी आलोक सिद्धू, नायब तहसीलदार के साथ बिल्सी इंस्पेक्टर मनोज कुमार, बिसौली इंस्पेक्टर सर्वेंद्र कुमार शर्मा और वजीरगंज अश्वनी कुमार मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं। पीड़ित परिवार के साथ ग्रामीणों से भी पूछताछ कर घटना की मुख्य वजह पता की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed