फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The Supply Department has tightened its belt to stop the black marketing of sugar.

Budaun News: चीनी की कालाबाजारी रोकने के लिए पूर्ति विभाग ने कसी कमर

Sun, 23 Aug 2026 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 23 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The Supply Department has tightened its belt to stop the black marketing of sugar.
बदायूं। त्योहारी सीजन से पहले चीनी के बढ़ते दामों को देखते हुए जिले में कालाबाजारी रोकने के लिए पूर्ति विभाग ने कमर कस ली है। विभाग ने थोक और फुटकर व्यापारियों के स्टॉक पर नजर रखनी शुरू कर दी है। गड़बड़ी मिलने पर छापा मारकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से बाजार में चीनी के दामों में तेजी देखी जा रही है। एक माह से चीनी पर लगातार रुपये बढ़ रहे हैं। 45 रुपये बिकने वाली चीनी अब 70 रुपये तक पहुंच गई है। इससे आम उपभोक्ता परेशान हैं। आशंका जताई जा रही है कि कुछ व्यापारी कमी दिखाकर मुनाफाखोरी कर रहे हैं। इसे रोकने के लिए पूर्ति विभाग सक्रिय हो गया है।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्रा ने बताया कि सभी थोक विक्रेताओं को अपने स्टॉक का नियमित विवरण देना होगा। विभागीय टीमें बाजारों में जाकर स्टॉक का सत्यापन करेंगी। अगर कोई व्यापारी स्टॉक छुपाता है या तय मूल्य से अधिक दाम पर बेचता है, तो उसके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। लाइसेंस निलंबन तक की कार्रवाई हो सकती है। विभाग ने राशन की दुकानों पर भी निगरानी बढ़ा दी है। कोटे की चीनी की कालाबाजारी न हो, इसके लिए वितरण की जांच की जा रही है। डीएसओ ने बताया कि जिले में चीनी की कमी नहीं है। जिले में करीब चार हजार क्विंटल का स्टॉक मौजूद है। उन्होंने कहा कि जनता को घबराने की जरूरत नहीं है। शिकायत मिलने पर तत्काल टीम भेजकर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed