फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The servant had fabricated a false story of robbery to grab the money

Budaun News: रुपये हड़पने के लिए नौकर ने रची थी लूट की झूठी कहानी

Mon, 12 May 2025 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
The servant had fabricated a false story of robbery to grab the money
बदायूं। दुकान का 2.21 लाख रुपये लेकर आ रहे नौकर ने लूट की झूठी कहानी रचकर रुपये हड़पने की कोशिश की। दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। संदेह होने पर नौकर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया। पुलिस ने रुपये बरामद करते हुए आरोपी नौकर को जेल भेजा है।
विज्ञापन


बरेली जिले के थाना बिथरी चैनपुर के गांव चंदनपुर के रहने वाले हेमंत कुमार परचून के थोक विक्रेता हैं। दातागंज से लेकर आसपास के कस्बों में उनका माल जाता है। उनका नौकर अजय कुमार रुपये लेने के लिए क्षेत्र में आता रहता था।
विज्ञापन

11 मई को अजय ने क्षेत्र की दुकानों से 2.21 लाख रुपये वसूले और बैग में रख लिए। लौटते समय हजरतपुर थाना क्षेत्र में उसने बैग को झाड़ियों में गड्ढा खोदकर छिपा दिया और पुलिस को लूट की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित को थाने ले आई। वहीं, दुकानदार को भी फोन कर बुला लिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की तो नौकर पर संदेह हुआ। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि नौकर ने लूट की झूठी सूचना देकर बैग को छिपा दिया है। सोमवार को वह उस बैग को निकालने के लिए आएगा।

जैसे ही अजय कस्बा म्याऊं की ओर पुल से पहले बरगद के पेड़ के पास पहुंचा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने रुपये से भरा बैग बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed