फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The report was written with difficulty, the kidnapped person could not even be found

Budaun News: रिपोर्ट तो मुश्किल से लिखी ही, अपहृत को तलाश भी नहीं पाए

Thu, 14 Aug 2025 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
The report was written with difficulty, the kidnapped person could not even be found
बदायूं। वजीरगंज पुलिस की सुस्ती से सात अगस्त से गायब युवक अब तक नहीं मिला। परिजनों ने युवक की हत्या के दावे किए थे। फिर भी पुलिस ने अभियुक्तों को पकड़ना मुनासिब नहीं समझा। पुलिस ने परिजनों के बढ़ते दबाव को देख तीन अब अभियुक्तों के खिलाफ हत्या के इरादे से अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

वजीरगंज थानाक्षेत्र के मालिन गौटिया के मुकेश की पत्नी मानवती ने पुलिस को बताया कि सात अगस्त को गांव निवासी इंद्रपाल का साले लालाराम उनके घर आया। यहां लालाराम उनके पति मुकेश को नई बाइक की दवात लेने के बहाने बुलाकर घर से गया। लालाराम रामपुर जिले के शाहबाद थाना क्षेत्र के गांव नथपुरा का रहने वाला है। वह मुकेश को अपने घर ले गया। आरोप है कि उसने रामपुर जिले के ओसी थाना क्षेत्र के आसिफ और उसके पिता आरिफ अहमद के साथ मिलकर मुकेश की हत्या करने के इरादे से अपहरण कर लिया है।
विज्ञापन

मानवती का दावा है कि उसकी आठ अगस्त को पति मुकेश से बात हुई थी। तब पति ने तीनों के पास होना बताया था। इसके बाद जब पति घर नहीं लौटे तो उन्होंने बरेली जिले के गांव गोठा निवासी भाई छविराम को जानकारी दी। बताया कि जब वह बाइक से रामपुर जा रहा थे तो उसने देखा था। इसी आधार पर तीनों अभियुक्तों के खिलाफ पति की हत्या के इरादे से अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने 10 अगस्त को मुकेश की गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। इसके बाद पुलिस ने लालाराम को हिरासत में लेकर पूछताछ की। लालाराम ने पुलिस को गुमराह किया। उसने मुकेश की हत्या कर रामपुर की कोसी नदी में शव फेंकने की बात की। फिर शव को बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र में रामगंगा ने फेंकने की बात बताई। इस आधार पर पुलिस ने मंगलवार को करीब चार घंटे तक मुकेश की रामगंगा में तलाश भी कराई थी, लेकिन कोई सुराग नहीं लग था। शुरुआती दौर में पुलिस तीन जिलों की सीमा विवाद में मुकदमा दर्ज करने में कतराती रही। परिजनों के दबाव और मुकेश के कोई सुराग नहीं लगने पर पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वजीरगंज इंस्पेक्टर वजीरगंज जितेंद्र सिंह ने बताया पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकेश की तलाश कराई जा रही है। अभियुक्तों की भी गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed