फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The promise remained unfulfilled, people will not be able to go to Kumbh via Ganga Expressway

Budaun News: अधूरा रहा वादा, गंगा एक्सप्रेसवे से कुंभ में नहीं जा सकेंगे लोग

Mon, 06 Jan 2025 11:34 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
The promise remained unfulfilled, people will not be able to go to Kumbh via Ganga Expressway
बिनावर क्षेत्र में अधूरा पड़ा गंगा एक्सप्रेस-वे। संवाद - फोटो : लीकेज तलाशने के लिए खोदी गई सड़क।
बदायूं। मेरठ से प्रयागराज तक बन रहे गंगा एक्सप्रेस-वे का काम अब तक बदायूं जिले में 85 प्रतिशत ही पूरा हो सका है। कई स्थानों पर अब भी मिट्टी डालने का काम किया जा रहा है, जबकि सरकार ने कुंभ के स्नान तक गंगा एक्सप्रेस-वे का काम पूरा करने का दावा किया था।
विज्ञापन

जिले में गंगा एक्सप्रेस-वे का काम दो साल पहले 2022 में शुरु हुआ था। एक्सप्रेस-वे 594 किलोमीटर का है। इसमें से 95 किलोमीटर का हिस्सा बदायूं से होकर गुजर रहा है। इसमें चार तहसीलों के 85 गांव शामिल हैं।
विज्ञापन

जिले में गंगा एक्सप्रेस-वे दातागंज के पापड़ गांव से होता हुआ बिनावर की तरफ जा रहा है। दातागंज व बिनावर में अब तक एक्सप्रेस-वे का 85 प्रतिशत काम ही पूरा हो सका है। बदायूं के हिस्से के काम को दिसंबर 2024 तक पूरा होना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे बनाने का काम कर रही कंपनी एची इंफ्रा के मैनेजर ने बताया कि जिले में 85 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। कई जगह छोटे-छोटे काम रह गए हैं। इनमें ज्वाइंट को जोड़ना, पेंटिंग व साइड में मिट्टी डालना आदि शेष है। इसे भी जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
बता दें कि अप्रैल 2024 में उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के चेयरमैन मनोज कुमार ने घटपुरी में निरीक्षण किया था। साथ ही कहा कि दिसंबर 2024 में यहां गंगा एक्सप्रेस-वे पर वाहन दौड़ सकेंगे, लेकिन उनका वादा पूरा नहीं हो सका।

इंटरचेंज के लिए अभी नहीं हो सकी जमीन की खरीद
मेरठ से प्रयागराज जाने वाले एक्सप्रेस-वे पर लोगों को चढ़ने और उतरने लिए तहसील सदर और दातागंज में इंटरचेंज बनाए जाने हैं। इसके लिए जमीन की खरीदारी की जा रही है। बदायूं तहसील में 4.49 हेक्टेयर जमीन की जरूरत थी, जो खरीदी जा चुकी है। दातागंज में इंटरचेंज के लिए जमीन खरीदने का काम चल रहा है। दातागंज तहसील प्रशासन के अनुसार करीब 29 हेक्टेयर जमीन खरीदी जानी है। इसमें से 28 हेक्टेयर से ज्यादा जमीन खरीद ली गई है। बाकी बची हुई जमीन की खरीदारी के प्रयास चल रहे हैं।

गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन खरीदने की कार्रवाई लगभग पूरी हो चुकी है। संबंधित कंपनी की ओर से काम किया जा रहा है। जल्द ही यहां काम पूरा हो जाएगा। -डॉ. वैभव शर्मा, एडीएम एफआर


गंगा एक्सप्रेस-वे का काम तेजी से चल रहा है। अभी तक 85 फीसदी काम पूरा हो गया है। इसी माह के अंत तक बदायूं जिले में निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। -दीपक सिंह राठौर, मैनेजर, एची इंफ्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed