फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   the prakashkotsava of gurunanak dev celebrated with the spritualality

धूमधाम से मनाया गया गुरु नानक देव का प्रकाशोत्सव

Wed, 02 Dec 2015 09:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Wed, 02 Dec 2015 09:30 PM IST
विज्ञापन
the prakashkotsava of gurunanak dev celebrated with the spritualality
स्त्री सत्संग सभा ने किया गुरुदेव का गुणगान
विज्ञापन


सम्मान स्वरूप पूर्व राज्यमंत्री को भेंट की तलवार


पंजाबी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा परिसर में तीन दिन पहले शुरू प्रकाशोत्सव कार्यक्रम के समापन पर बुधवार सुबह में अखंड पाठ साहिब के तहत दरबार सजा। हजूरी रागी जत्थे में शामिल सोहन सिंह और सतविंदर सिंह ने खुले पांडाल में गुरू की महिमा का गुणगान किया। उन्होंने गुरुनानक देव के जीवन पर भी प्रकाश डाला। स्त्री सत्संग की ओर से महिलाओं ने कीर्तन किया। गुरुदेव का समर्पित गायन कर महिला-पुरुषों को भाव विभोर कर दिया। गुरु-गुरु करमन मोर गुरू बिना में नाही हीर पर महिला झूम उठीं।

हैदराबाद से पहुंचे ज्ञानी गुरुदित्त सिंह ने गुरु नानक देव से जुड़े प्रसंग सुनाए। सबद कीर्तन में भी गुरुदेव का गुणगान किया गया। आयोजक मंडल की ओर से अमरपाल सिंह अरोरा रोंपी और पुलकित भाटिया ने सत्संग सभा के पदाधिकारियों का स्वागत किया। पूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल को सम्मान स्वरूप तलवार भेंट की गई। बाद में सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुषों ने लंगर छका। प्रकाशोत्सव में गुरुचरन सिंह भाटिया, चरनजीत अदलखा, राजन मेंदीरत्ता, जयपाल थरेजा, सुभाषचंद्र मिनोचा, गोपालकृष्ण सपरा, राजेश सचदेवा, गुरदीप सिंह, जगदीश चंद्र सपरा, सूरजभान सचदेवा, राजेश सचदेवा, अजय कुकरेजा, अनुराग धींगड़ा, वेदप्रकाश अदलखा, नेवराज छाबड़ा, मनोहर लाल छाबड़ा, ओमप्रकाश अदलखा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed