{"_id":"6973ce1cb8f822070009ddc9","slug":"the-police-and-administration-must-determine-accountability-in-the-morning-procession-incident-badaun-news-c-123-1-bdn1036-155736-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: प्रभातफेरी प्रकरण में पुलिस-प्रशासन तय करे जवाबदेही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: प्रभातफेरी प्रकरण में पुलिस-प्रशासन तय करे जवाबदेही
विज्ञापन
शहर के पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने डीएम, एसएसपी से भेंट किया। स्रोत- भाज
- फोटो : mathura
बदायूं। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम ब्यौर कासिमाबाद में प्रभातफेरी के दौरान लोगों पर हुए बल प्रयोग की घटना के विरोध में भाजपा का प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान घायल व उनके परिजन भी मौजूद रहे।
प्रतिनिधि मंडल इससे पूर्व ग्राम ब्यौर कासिमाबाद पहुंचा था, जहां उन्होंने प्रभातफेरी के दौरान घायल हुए लोगों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली थी। शुक्रवार को भाजपा का प्रतिनिधि मंडल पीड़ितों व घायलों को लेकर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचा, जहां उन्हें जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
पीड़ितों ने अधिकारियों के सामने पूरी घटना विस्तार से बताते हुए न्याय की गुहार लगाई। घायलों ने कहा कि वे शांतिपूर्वक धार्मिक आयोजन में शामिल थे, बावजूद इसके उनके साथ बल प्रयोग किया गया, जिससे उन्हें गंभीर शारीरिक व मानसिक पीड़ा झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
प्रतिनिधि मंडल ने प्रशासन से निष्पक्ष व पारदर्शी जांच कराए जाने की मांग की है। प्रतिनिधि मंडल में क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य एवं पूर्व विधायक कुशाग्र सागर आदि शामिल रहे।
सीओ बिल्सी बदले, आरक्षी निलंबित
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं डॉ. बृजेश कुमार सिंह द्वारा शुक्रवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए क्षेत्राधिकारी बिल्सी संजीव कुमार को पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय में नियुक्त किया गया है। उनके स्थान पर क्षेत्राधिकारी बिसौली सुनील कुमार को क्षेत्राधिकारी बिल्सी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
वहीं, थाना इस्लामनगर क्षेत्र के ग्राम ब्यौर कासिमाबाद में 16 जनवरी को हुई घटना से संबंधित सूचना संकलन में लापरवाही बरतने के आरोप में स्थानीय अभिसूचना इकाई में तैनात आरक्षी प्रशांत चौधरी को निलंबित कर दिया गया है।