फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The plan to provide free water to farmers is not getting successful

Budaun News: किसानों को मुफ्त पानी उपलब्ध कराने की योजना नहीं चढ़ पा रही परवान

Sat, 10 May 2025 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
The plan to provide free water to farmers is not getting successful
बिसौली क्षेत्र में खराब पड़ा नलकूप। संवाद
बदायूं। सरकार की ओर से किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त पानी उपलब्ध कराने की योजना जिले में परवान नहीं चढ़ पा रही है। सहसवान, बिसौली, ओरछी, जगत, म्याऊं, अंबियापुर सहित 15 से ज्यादा स्थानों पर नलकूप बंद पड़े हैं तो कहीं पर ट्रांसफॉर्मर फुंका है तो कहीं ट्रांसफाॅर्मर और खंभे जमीन पर गिरे हैं। ऐसे में किसानों को पानी खरीदकर खेतों की सिंचाई करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

जिले में इस समय कई स्थानों पर मक्का की फसल की सिंचाई के लिए किसानों को पानी की जरूरत है, लेकिन मुफ्त में पानी नहीं मिलने से वे एक बार की सिंचाई के लिए 50 से 60 रुपये प्रति बीघा पानी खरीदकर सिंचाई कर रहे हैं। मक्का की फसल में छह से आठ बार सिंचाई की जरूरत पड़ती है। ऐसे में किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

--
मामला एक
बरखेड़ा गांव में सरकारी नलकूप में लगा ट्रांसफाॅर्मर फुंका और पैनल बोर्ड 25 अप्रैल से खराब है। क्षेत्र के किसानों गुड्डू यादव, प्रेमवीर, धनीराम, उरमान ने बताया कि सिंचाई के लिए पानी नहीं है। इस वजह से फसल सूख रही थी। निजी ट्यूबवेल से पानी खरीदकर सिंचाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मामला दो
ओरछी के खेड़ादास में 26 अप्रैल से ट्रांसफॉर्मर खराब है। विद्युत निगम के अधिकारियों को जानकारी दी गई, लेकिन अब तक सही नहीं कराया गया है। इस वजह से किसान पानी खरीदकर सिंचाई कर रहे हैं। इससे फसल की लागत बढ़ रही है।
-
मामला तीन
सुरेनी पापड़ी गांव में लगे नलकूप का 19 अप्रैल से ट्रांसफॉर्मर और खंभे जमीन पर पड़े हैं। इस वजह से किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। लोगों की शिकायत के बाद भी ट्रांसफाॅर्मर ठीक नहीं किया गया है। इस वजह से गांव में सिंचाई की समस्या बनी हुई है।
--
मामला चार
रेवा गांव का नलकूप दो साल से खराब है। विद्युत निगम के अधिकारियों से शिकायत के बाद भी जब ठीक नहीं हुआ तो एक किसान ने अपनी निजी मोटर डाल दी। ग्रामीणों का आरोप है कि किसान निजी मोटर होने की बात कहते हुए किसी को पानी नहीं देता।
--
यहां पर भी खराब हैं नलकूप
वरचाऊ , मल्लाययी, लोहाठेर, मौसमपुर पट्टी, सिरतोला, हबीबपुर, हरायपुर, भवानीपुर, रहेड़िया।
---
साप्ताहिक होती है समीक्षा
किसानों को सिंचाई का पानी पर्याप्त रूप से देने के लिए विद्युत निगम और नलकूप विभाग के अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक होती है। बृहस्पतिवार को हुई बैठक में जिले में करीब 15 नलकूप खराब होने की रिपोर्ट विद्युत विभाग के अधिकारियों को दी गई।
--
गड़बड़ी होने पर नलकूप को 24 घंटे में ठीक किया जाता है। मेरी जानकारी में नलकूप खराब नहीं हैं। अगर हैं तो संबंधित क्षेत्र के अधिकारी उसके बारे में बता पाएंगे। -अखिलेश कुमार, अधीक्षण अभियंता, विद्युत निगम

--
नलकूप कई जगहों पर खराब हैं। इसकी रिपोर्ट विद्युत निगम के अधिकारियों को दी है। उनके अवर अभियंता हड़ताल पर थे। इस वजह से दिक्कत आई थी। अब जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।
- सूर्यप्रकाश, नोडल अधिशासी अभियंता, नलकूप विभाग

बिसौली क्षेत्र में खराब पड़ा नलकूप। संवाद

बिसौली क्षेत्र में खराब पड़ा नलकूप। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed